भागलपुर: एकचारी स्टेशन पर आरपीएफ ने दलाल को हजारों के ई-टिकट संग पकड़ा, नकदी भी बरामद
आरपीएफ ने भागलपुर के एकचारी रेलवे स्टेशन से एक टिकट दलाल आशीष को गिरफ्तार किया। उसके पास से ₹14,607 मूल्य के ई-टिकट, नकदी और मोबाइल बरामद हुए। उसने ₹2 ...और पढ़ें

भागलपुर जिले के एकचारी रेलवे स्टेशन टिकट दलाल गिरफ्तार
HighLights
एकचारी स्टेशन पर आरपीएफ ने टिकट दलाल को पकड़ा।
दलाल से ₹14,607 के ई-टिकट, नकदी बरामद।
कहलगांव में शराब तस्कर, मारपीट, बाइक चोरी की घटनाएँ।
संवाद सूत्र, कहलगांव (भागलपुर)। गुप्त सूचना के आधार पर आरपीएफ ने भागलपुर जिले के एकचारी रेलवे स्टेशन से टिकट दलाली के आरोप में एक युवक को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार युवक रसलपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत भोलसर गांव के आशीष है। आरपीएफ ने युवक के पास से 14,607 रुपए मूल्य के ई-टिकट, एक मोबाइल फोन, नकद राशि तथा कई रेलवे आरक्षण फार्म बरामद हुआ है।
आरपीएफ इंस्पेक्टर विपिन कुमार ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर एकचारी रेलवे स्टेशन परिसर में छापेमारी की गई। जांच के दौरान आशीष रंजन संदिग्ध गतिविधियों में संलिप्त पाया गया। पूछताछ में उसने स्वीकार किया कि वह प्रति टिकट 200 से 300 रुपए कमीशन लेकर अवैध रूप से टिकटों की बिक्री करता था। युवक के खिलाफ रेलवे अधिनियम की धारा 143 (1) के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है और उसे न्यायालय में प्रस्तुत किया जाएगा।
बीस लीटर शराब के साथ दो तस्कर गिरफ्तार
कहलगांव के रसलपुर थाना की पुलिस ने गस्ती के क्रम में निर्माणाधीन फोर लेन से बीस लीटर महुआ शराब के साथ दो तस्कर को गिरफ्तार किया है।दोनों तस्कर पश्चिम टोला एकचारी का नंदकिशोर मंडल एवं दिन दयाल मंडल है। पोलीथीन में भरा शराब बोरा में बंद कर गांव के तरफ ले जा रहा था।पुलिस दोनों से शराब कहां से लाया और कहां ले जा रहा था पूछताछ कर रही है।
मारपीट में एक महिला सहित दो लोग घायल
कहलगांव के रसलपुर थाना क्षेत्र के आमापुर गांव में जमीन विवाद को लेकर हुई मारपीट की घटना में भरत तांती घायल हुआ है।कहलगांव थाना क्षेत्र के लदमा गांव में आपसी विवाद को लेकर हुई मारपीट में पूनम कुमारी घायल हुई हैं।दोनों घायलों का उपचार अनुमंडल अस्पताल में कराया गया है।
खबरें और भी
दरवाजे से बाइक चोरी
कहलगांव के रसलपुर थाना क्षेत्र के पकड़तल्ला गांव से शुक्रवार के सुबह में अज्ञात चोर ने पंकज कुमार मिश्र की बाइक दरबाजे से चोरी कर ली है।पंकज जब दो मंजिला से नीचे उतरा तो दरवाजे पर बाइक नहीं था।अगल बगल में पूछताछ करने पर पता चला कि एक युवक घूम रहा था।बाइक चोरी की सूचना थाना में दर्ज करा दी गई है।