भागलपुर: अगरपुर-कोतवाली फोरलेन सड़क निर्माण का रास्ता साफ, 101 करोड़ होंगे खर्च, नवंबर से शुरू होगा काम
भागलपुर में अगरपुर से कोतवाली तक 17.75 किलोमीटर लंबी फोरलेन सड़क के निर्माण का रास्ता साफ हो गया है। नवंबर में 101 करोड़ रुपये की लागत से यह कार्य शुर ...और पढ़ें

प्रतीकात्मक तस्वीर।
जागरण संवाददाता, भागलपुर। भागलपुर से अगरपुर होते हुए कोतवाली तक प्रस्तावित 17.75 किलोमीटर लंबी फोरलेन सड़क निर्माण का रास्ता पूरी तरह साफ हो गया है। आगामी नवंबर महीने में सड़क निर्माण कार्य शुरू करने की दिशा में पथ निर्माण विभाग ने प्रक्रिया तेज कर दी है।
फाइनेंशियल बिड खोली गई
परियोजना के लिए निविदा में शामिल चार एजेंसियों के तकनीकी बिड के मूल्यांकन के बाद सफल रही एजेंसी जेके इंजिकान का वित्तीय बिड (Financial Bid) खोल दिया गया है। फिलहाल एजेंसी के दस्तावेजों का मूल्यांकन किया जा रहा है, जिसके बाद वर्क ऑर्डर जारी कर दिया जाएगा।
- -चार एजेंसियों के मूल्यांकन में एक एजेंसी का खुला वित्तीय बिड
- -101 करोड़ की लागत से बनने वाली सड़क को दो साल में तैयार करने का टारगेट
- -फोरलेन बनने से सुधरेगी कनेक्टिविटी, आवागमन होगा बेहतर
- -भागलपुर-गोराडीह मार्ग में बन रहे बौसी रेलवे पुल पर आरओबी के अप्रोच रोड से जुड़ेगी सड़क
101 करोड़ रुपये होंगे खर्च
विभागीय अधिकारियों के अनुसार, इस फोरलेन सड़क के निर्माण पर अनुमानित 101 करोड़ रुपये खर्च होंगे। यह सड़क भागलपुर-गोराडीह मार्ग में बौसी रेलवे पुल टू पर बन रहे रेल ओवर ब्रिज (ROB) के अप्रोच रोड से सीधे जुड़ेगी, जिससे शहर में जाम की समस्या से मुक्ति मिलेगी।
24 महीने का रखा गया लक्ष्य
विभाग ने इस महत्वाकांक्षी परियोजना को पूरा करने के लिए 24 महीने (2 वर्ष) का समय तय किया है। तय समय सीमा के भीतर गुणवत्तापूर्ण निर्माण कार्य पूरा करने की पूरी जिम्मेदारी चयनित ठेका एजेंसी की होगी। बरसात का मौसम खत्म होते ही काम में तेजी आएगी।
खबरें और भी
5 वर्षों तक रखरखाव की शर्त
विभागीय प्रावधानों के तहत जिस एजेंसी का चयन किया जाएगा, उसे निर्माण पूरा होने के बाद अगले 5 वर्षों तक सड़क के रखरखाव की जिम्मेदारी भी संभालनी होगी। इस दौरान सड़क की मरम्मत व गुणवत्ता बनाए रखना एजेंसी के लिए अनिवार्य होगा।
सड़क की कराई गई दुरुस्ती
पथ निर्माण विभाग के कार्यपालक अभियंता ने बताया कि हाल ही में दस दिन पहले भागलपुर-गोराडीह सड़क का दुरुस्तीकरण कराया गया है। अब वर्क ऑर्डर मिलते ही इसे फोरलेन के रूप में विकसित करने का काम औपचारिक रूप से शुरू कर दिया जाएगा।