Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    भागलपुर: सिपाही भर्ती की तैयारी कर रही युवती ने की आत्महत्या, किराये के मकान में फंदे से लटका मिला शव

    Updated: Thu, 09 Apr 2026 01:27 PM (IST)

    भागलपुर में चार दुखद घटनाएं सामने आईं। सिपाही भर्ती की तैयारी कर रही 25 वर्षीय सुलेखा कुमारी ने दीप नगर में आत्महत्या कर ली, आर्थिक तंगी कारण बताई जा ...और पढ़ें

    सिपाही भर्ती की तैयारी कर रही युवती ने की आत्महत्या

    सिपाही भर्ती की तैयारी कर रही युवती ने की आत्महत्या

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    जागरण संवाददाता, भागलपुर। जोगसर थानाक्षेत्र के दीप नगर में रह रही लोदीपुर के बसंतपुर निवासी 25 वर्षीय सुलेखा कुमारी ने आत्महत्या कर ली। सुलेखा सिपाही भर्ती की तैयारी कर रही थी। इसके लिए वह दीप नगर में कमरा लेकर रहने लगी थी ताकि वह पार्ट टाइम दुकान में जॉब भी कर लेगी और सिपाही भर्ती की तैयारी के लिए रोज सुबह दौड़ का प्रैक्टिस भी कर लेगी।

    इस बीच अचानक बुधवार को उसका शव फंदे पर लटकते हाल में किराये के कमरे में पाया गया। घटना की जानकारी मकान मालिक ने जोगसर थानाध्यक्ष मंटू कुमार को दी। पुलिस टीम मौके पर पहुंचकर शव को उतारकर पंचनामा कराया। फॉरेंसिक जांच टीम को भी मौके पर बुलाकर जांच कराई गई। प्रारंभिक जांच में मामला आत्महत्या का सामने आया है।

    हालांकि, थानाध्यक्ष ने कहा कि सही तस्वीर पोस्टमार्टम और फॉरेंसिक जांच रिपोर्ट में सामने आ सकेगी। फिलहाल सभी बिंदुओं पर जांच की जा रही है। मकान मालिक से युवती के संबंध में पूरी जानकारी पुलिस टीम ने ली है। मकान मालिक ने बताया है कि सुलेखा रोज सुबह प्रैक्टिस के लिए जाती थी। पिता बच्चा दास की मौत के बाद आर्थिक हालात अच्छी नहीं थीं।

    साहेबगंज में ई-रिक्शा चालक ने की आत्महत्या, नशे की लत पर पिता ने लगाई थी फटकार

    विश्वविद्यालय थानाक्षेत्र के साहेबगंज मोहल्ले के पीतांबर चौक निवासी 17 वर्षीय ई-रिक्शा चालक मनीष कुमार ने आत्महत्या कर ली। मनीष को उसके पिता बबलू साह ने स्मैक की लत की जानकारी मिलने पर काफी डांट-फटकार लगाई थी। सात अप्रैल की देर शाम पिता ने इस बात के लिए डांट लगाई कि वह पैसे स्मैक के लिए मांग रहा है।

    खबरें और भी

    इसके बाद गुस्से से उसने कमरा बंद कर लिया था। उसी दौरान उसने आत्महत्या कर ली। पिता ने पुलिस को जानकारी दी है कि वह बेटे की आदत में सुधार के लिए डांटा, लेकिन उसे कभी अहसास नहीं था कि आत्महत्या कर लेगा।

    जब मनीष ने आत्महत्या के लिए फंदे से फांसी लगाई थी तब उसकी आवाज सुन घर वालों ने कमरे की कुंडी तोड़कर आनन-फानन में उसे जवाहर लाल नेहरू अस्पताल के आपातकालीन कक्ष में भर्ती कराया था।

    बुधवार की सुबह उपचार के दौरान मनीष की मौत हो गई। विश्वविद्यालय थानाध्यक्ष अविनाश कुमार राउत ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम कराया और स्वजन के हवाले कर दिया है। मामले में फॉरेंसिक जांच भी कराई गई है।

    एसी इंस्टालेशन करने वाले मिस्त्री ने की आत्महत्या

    औद्योगिक थानाक्षेत्र के गुरु नानक कॉलोनी में रहने वाले वैशाली जिले के उफरौल गांव निवासी 27 वर्षीय मुहम्मद अली आजम ने बुधवार को आत्महत्या कर ली। अली आजम भागलपुर में रहकर एयरकंडीशन इंस्टालेशन मिस्त्री का काम करता था।

    औद्योगिक थाने की पुलिस ने बताया कि प्रारंभिक जांच में डिप्रेशन का मामला सामने आया है। सही तस्वीर पोस्टमार्टम और फॉरेंसिक जांच रिपोर्ट में सामने आ सकेगी। शव का पंचनामा कर उसे जवाहर लाल नेहरू अस्पताल में भेज दिया है। अली के परिजनों को घटना की जानकारी भेज दी गई है।

    गंगा में डूबने से किशोर की मौत

    बरारी थानाक्षेत्र के बड़ी खंजरपुर निवासी रंजन कुमार के पुत्र 17 वर्षीय ओम कुमार की बुधवार की सुबह डूबने से मौत हो गई। उसका शव एसडीआरएफ की टीम की मदद से गंगा नदी से बरामद कर लिया गया। बरारी कैंप थाने की पुलिस टीम ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।