Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    भागलपुर में इंजीनियर की दूसरी शादी, फ‍िर एक द‍िन 18 हजार KM दूर से आ गई पहली पत्नी

    Updated: Tue, 31 Mar 2026 10:40 AM (IST)

    भागलपुर के सन्हौला में एक इंजीनियर ने पहली पत्नी को धोखा देकर दूसरी शादी कर ली। इसकी जानकारी मिलने पर पहली पत्नी 18 हजार किलोमीटर दूर से ससुराल पहुंची ...और पढ़ें

    दहेज, धोखा और दूसरी शादी… इंजीनियर पति के खिलाफ पहली पत्नी का बवाल, ससुराल में हंगामा

    दहेज, धोखा और दूसरी शादी… इंजीनियर पति के खिलाफ पहली पत्नी का बवाल, ससुराल में हंगामा

    संवाद सूत्र, सन्हौला (भागलपुर)। सन्हौला थाना क्षेत्र के महियामा-गोविंदपुर गांव में एक इंजीनियर द्वारा पहली पत्नी को धोखा देकर दूसरी शादी करने का मामला सामने आया है। पति की दूसरी शादी की जानकारी मिलने के बाद पहली पत्नी ने 18 हजार किलोमीटर की लंबी यात्रा तय कर ससुराल पहुंचकर हंगामा किया।

    महिला के पहुंचते ही ससुराल पक्ष में अफरा-तफरी मच गई। इस दौरान सास, ससुर और अन्य परिजनों के साथ उसकी तीखी नोकझोंक हुई। हंगामे की सूचना मिलते ही आरोपी पति मौके से फरार हो गया।

    ससुराल पहुंचते ही हुआ विवाद

    घटना की सूचना पर सन्हौला थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को शांत कराया। पुलिस ने मामले की जांच कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई का आश्वासन दिया है।

    जानकारी के अनुसार, गोविंदपुर निवासी अरविंद शर्मा के पुत्र शंकर शर्मा (35) पेशे से मैकेनिकल इंजीनियर हैं। उनकी शादी वर्ष 2018 में हरियाणा निवासी काजल शर्मा (27) के साथ हुई थी।

    2018 में हुई थी शादी

    शादी में लाखों रुपये खर्च किए गए थे और दहेज में नकद, गहने व अन्य सामान दिए गए थे। शादी के बाद दोनों गुरुग्राम में रहने लगे, लेकिन कुछ समय बाद दोनों के बीच विवाद शुरू हो गया।

    इसके बाद शंकर ने अपनी पोस्टिंग बदलवा ली और पटना-हाजीपुर में रहने लगा। हालांकि दोनों के बीच बातचीत होती रही।

    दूसरी शादी का ऐसे चला पता

    काजल को कुछ दिन पहले पता चला कि शंकर ने सन्हौला के सकरामा गांव की एक युवती से दूसरी शादी कर ली है। इसके बाद वह सीधे ससुराल पहुंच गई और विरोध जताया।

    महिला का आरोप है कि शादी के बाद से ही उसे प्रताड़ित किया जाता था। मारपीट से परेशान होकर उसने अक्टूबर 2025 में गुरुग्राम महिला आयोग में भी शिकायत दर्ज कराई थी।

    संपत्ति हड़पने का भी आरोप

    काजल ने यह भी आरोप लगाया कि हाजीपुर में उसके पिता की मदद से खरीदी गई जमीन और बनाए गए मकान को पति ने धोखे से अपने नाम करा लिया। अब वह उसे छोड़ने की कोशिश कर रहा है।

    पीड़िता ने ससुर अरविंद शर्मा, सास अनीता देवी और अन्य परिजनों के खिलाफ मारपीट और प्रताड़ना की लिखित शिकायत दी है।

    पुलिस कर रही जांच

    इस मामले में सन्हौला थानाध्यक्ष रुपेश कुमार ने बताया कि मारपीट से संबंधित आवेदन मिला है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और जांच के बाद उचित कार्रवाई की जाएगी।

    खबरें और भी