Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    दो साल से अलग-अलग जगहों पर साथ रही, उंगली काटकर खून से भरी थी मांग, जीवन भर पत्नी के रूप में रखने का किया था वादा

    Updated: Wed, 29 Apr 2026 02:37 PM (IST)

    भागलपुर के गोराडीह में एक युवती अपने कथित प्रेमी के घर पहुंची और मंदिर में शादी का दावा करते हुए उसे अपनाने की मांग पर घंटों हंगामा किया। युवती ने बता ...और पढ़ें

    HighLights

    1. युवती ने प्रेमी के घर शादी का दावा किया।

    2. प्रेमी ने खून से मांग भरी, युवती का आरोप।

    3. ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी, जांच जारी।

    संवाद सूत्र, गोराडीह (भागलपुर)। गोराडीह थाना क्षेत्र के सियारगढ़ गांव में सोमवार को उस समय अजीबोगरीब स्थिति बन गई जब एक युवती अपने कथित प्रेमी के घर पहुंच गई और शादी की बात को लेकर घंटों हंगामा चलता रहा। खुद को प्रेमी की पत्नी बताते हुए वह लगातार यही दावा करती रही कि दोनों ने मंदिर में शादी कर ली है और अब उसे अपनाया जाए।

    गांव में जुटी भीड़, बना हाई वोल्टेज ड्रामा

    घटना के दौरान युवती के हंगामे को देखकर आसपास की महिलाएं और ग्रामीण बड़ी संख्या में वहां जुट गए। देखते ही देखते माहौल तनावपूर्ण और चर्चा से भर गया। लोगों ने इस पूरे घटनाक्रम का वीडियो भी बना लिया, जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। हालांकि दैनिक जागरण इस वीडियो की पुष्टि नहीं करता है।

    Bhagalpur Girl Claims Blood Marriage Demands Acceptance9 (1)

    प्रेम और शादी का चौंकाने वाला दावा

    युवती ने दावा किया कि उसकी शादी 22 अप्रैल को ओलपुरा मंदिर में सियारगढ़ के रोहित से हुई है। उसने यह भी कहा कि दोनों के बीच लंबे समय से प्रेम संबंध था और उन्होंने कई जगह एक साथ समय भी बिताया है। वह बार-बार यह दोहराती रही कि रोहित ने उसे पत्नी के रूप में स्वीकार किया है।

    खून से मांग भरने का सनसनीखेज दावा

    सबसे चौंकाने वाला दावा तब सामने आया जब युवती ने कहा कि उसके प्रेमी ने अपनी उंगली काटकर खून से उसकी मांग भरी थी और जीवन भर साथ निभाने का वादा किया था। इस बयान के बाद मौके पर मौजूद लोग हैरान रह गए और पूरे गांव में यह चर्चा का विषय बन गया। युवती लगातार अपने दावे पर अडिग रही।

    खबरें और भी

    प्रेमी घर पर नहीं मिला, परिवार ने क्या कहा

    इधर, रोहित के घर पर मौजूद उसकी मां ने बताया कि वह फिलहाल घर पर नहीं है। परिजनों के अनुसार डांट-फटकार के बाद वह घर छोड़कर कहीं चला गया है। परिवार ने इस पूरे मामले पर ज्यादा कुछ कहने से इनकार कर दिया।

    युवती ने खुद को बताया बालिग

    युवती ने खुद को घोघा थाना क्षेत्र के जॉनीडीह गांव की निवासी बताया और कहा कि उसकी उम्र 18 वर्ष है और वह बालिग है। उसने यह भी कहा कि वह अपने प्रेमी रोहित से प्यार करती है और किसी भी हालत में उसके साथ रहना चाहती है।

    ग्रामीणों ने दी पुलिस को सूचना

    घटना बढ़ने पर ग्रामीणों ने गोराडीह पुलिस को सूचना दी। हालांकि पुलिस के पहुंचने से पहले ही मामला काफी चर्चा में आ चुका था और लोग बड़ी संख्या में मौके पर मौजूद थे। पूरे इलाके में इस घटना को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं।

    पुलिस की प्रतिक्रिया नहीं मिल सकी

    इस संबंध में गोराडीह थाना अध्यक्ष संजय सिंह से संपर्क करने की कोशिश की गई, लेकिन उन्होंने फोन रिसीव नहीं किया। फिलहाल पुलिस की आधिकारिक प्रतिक्रिया का इंतजार है और मामले की सच्चाई जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी।