भागलपुर में मक्के के खेत में बेहोश मिली नाबालिग, मां ने दुष्कर्म और हत्या के प्रयास का लगाया आरोप
पीरपैंती के बाखरपुर थाना क्षेत्र में एक 11 वर्षीय नाबालिग लड़की मक्के के खेत में बेहोशी की हालत में मिली। उसकी मां ने गांव के एक युवक पर दुष्कर्म और ग ...और पढ़ें

प्रस्तुति के लिए इस्तेमाल की गई तस्वीर। (जागरण)
HighLights
11 वर्षीय लड़की मक्के के खेत में बेहोश मिली।
मां ने दुष्कर्म और गला दबाने का आरोप लगाया।
पुलिस ने तीन लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की।
संवाद सूत्र, पीरपैंती। बाखरपुर थाना क्षेत्र के एक गांव की 11 वर्षीय लड़की गदहिया ढाब के पास मक्के की खेत से बेहोशी की हालत में मिली। लोगों ने इसकी सूचना बाखरपुर पुलिस को दी।
इस बीच तत्काल उपचार के लिए उसे रेफरल अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां चिकित्सकों ने बेहतर उपचार के लिए भागलपुर मायागंज रेफर कर दिया।
जानकारी मिलते ही एसडीपीओ टू पंकज कुमार, इंस्पेक्टर संजय कुमार, बाखरपुर थानाध्यक्ष नागेंद्र कुमार, पीरपैंती थानाध्यक्ष पंकज कुमार राउत घटना स्थल एवं अस्पताल में पहुंच कर जांच पड़ताल की।
खेत में ले जाकर दुष्कर्म करने का आरोप
इधर, मायागंज अस्पताल में अपनी पुत्री का उपचार करवा रही उसकी मां ने पुत्री को खेत में ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म कर जान मारने की नीयत से गला दबाकर खेत में फेंक देने का आरोप गांव के ही एक युवक पर लगाया है।
मां ने बताया कि बरामदा में उसकी दोनों पुत्री सोई हुई थी। गर्मी के कारण वह छत पर सोई थी। रात्रि में करीब डेढ़ बजे पानी पीने के लिए नीचे उतरी तो देखी कि उसकी पुत्री नहीं है।
गला भी दबाया
सुबह में गांव के लोगों ने खेत में किसी के कराहने की आवाज सुनी। सूचना पर पुत्री को बेहोशी में उठाकर घर लाई। उसने बताया कि पुत्री की गला दबाने का दाग भी है। उसने इसकी सूचना पुलिस को दी।
इधर, एसडीपीओ टू ने डीआईयू डीआईयू की टीम के साथ जांच की। जबकि सूचना पर भागलपुर से आई एफएसएल की टीम ने पीड़िता के घर जाकर एवं घटनास्थल का निरीक्षण कर जांच हेतु साक्ष्य एकत्रित की है। पुलिस गांव के तीन लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।