विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Teachers Day: भागलपुर के 25 शिक्षकों को सरकार का तोहफा, एजुकेशन में नवाचार के लिए मिलेगा सम्मान

Published: Fri, 04 Sep 2026 01:27 PM (IST)

भागलपुर में शिक्षक दिवस के अवसर पर शिक्षा में नवाचार लाने वाले 25 शिक्षकों को जिला स्तरीय सम्मान मिलेगा। इन ...और पढ़ें

सांकेतिक तस्वीर

सांकेतिक तस्वीर

HighLights

  1. शिक्षक दिवस पर 25 नवाचारी शिक्षकों का सम्मान।

  2. डीईओ कार्यालय में 5 सितंबर को होगा समारोह।

  3. डिजिटल उपस्थिति, नामांकन वृद्धि में उत्कृष्ट योगदान।

जागरण संवाददाता, भागलपुर। शिक्षक दिवस के अवसर पर जिले के सरकारी स्कूलों में नवाचार से शिक्षा की तस्वीर बदलने वाले 25 शिक्षकों को सम्मानित किया जाएगा। इसके लिए 50 से अधिक शिक्षकों ने अपने नवाचारी कार्यों का ब्योरा, वीडियो और राइट-अप के साथ आवेदन किया था।

इसको लेकर जिला शिक्षा पदाधिकारी चंदन कुमार ने बताया कि 5 सितंबर को पूर्वाह्न 11 बजे डीईओ कार्यालय के सभागार में शिक्षक सम्मान समारोह, 2026 का आयोजन किया गया है। चयन समिति ने सभी आवेदनों का मूल्यांकन करने के बाद 25 शिक्षकों का चयन किया है।

उन्होंने बताया कि जिन शिक्षकों ने विद्यालय में बच्चों की कंप्यूटराइज्ड उपस्थिति, डिजिटल उपस्थिति पंजी, मासिक परीक्षा, नामांकन में वृद्धि और ठहराव सुधार जैसे उत्कृष्ट कार्य किए हैं, उन्हें विशेष रूप से सम्मानित किया जा रहा है।

25 शिक्षकों को मिलेगा जिला स्तरीय शिक्षक सम्मान

शिक्षक का नाम विद्यालय
डॉ. मोहम्मद इमरान आलम एलएन इंटर स्कूल मलिकपुर
आतिश कुमार मध्य विद्यालय सेनो
सुमन कुमार मंडल उत्क्रमित उच्च माध्यमिक विद्यालय मुक्तापुर
सुमन कुमारी आरबीजीएमएस मिरजानहाट
पवन कुमार झा कन्या उच्च विद्यालय सोनबरसा
तारकेश्वर ठाकुर प्राथमिक विद्यालय हाजीपुर दक्षिण टोला
फूल कुमारी मध्य विद्यालय दिननगर
चंद्रशेखर चौधरी कृष्णानंद सूर्यमल इंटर मॉडल स्कूल
रीना चौधरी प्राथमिक विद्यालय मुस्लिम टोला
पूजा कुमारी मध्य विद्यालय नयागांव
भरत कुमार मध्य विद्यालय मधुबन ओला
अमित कुमार उर्दू प्राथमिक विद्यालय राजपुर
भवानी कुमारी झा मध्य विद्यालय कोयली
अर्जुन केसरी प्राथमिक विद्यालय मृधाचक आदिवासी टोला
सौरभ कुमार उत्क्रमित उच्च माध्यमिक विद्यालय बसंतपुर
विवेकानंद सिंह प्राथमिक विद्यालय नया टोला ओलापुर
विशाल कुमार सिन्हा इंटर स्तरीय सरसहाय बालिका विद्यालय
कुमारी अनामिका वर्मा इंटर स्तरीय सरसहाय बालिका विद्यालय
डॉ. अमृता कुमारी रामधारी इंटर स्तरीय उच्च विद्यालय तेतरी पकड़ा
मोनालिसा उच्च माध्यमिक विद्यालय खैरा
मोहम्मद इमरान आजाद केएल उच्च विद्यालय नारायणपुर
कुमारी किरण राजकीय मध्य विद्यालय कराक्षेत्र
डा. शैल प्रज्ञा इंटर स्कूल खरिक
श्वेता रानी उत्क्रमित माध्यमिक विद्यालय उस्मानपुर
राजकुमार आनंद उत्क्रमित उच्च माध्यमिक विद्यालय सिलहन