Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    Bihar School Upgradation : भागलपुर के चार कस्तूरबा विद्यालयों में 12वीं तक होगी पढ़ाई, नामांकन प्रक्रिया जान लें

    Updated: Sun, 28 Jun 2026 06:15 AM (IST)

    भागलपुर जिले के चार कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालयों में अब 9वीं से 12वीं तक की पढ़ाई शुरू करने का प्रस्ताव मुख्यालय भेजा गया है। केंद्र सरकार की मंजू ...और पढ़ें

    भागलपुर के चार कस्तूरबा विद्यालयों में 12वीं तक होगी पढ़ाई

    भागलपुर के चार कस्तूरबा विद्यालयों में 12वीं तक होगी पढ़ाई

    HighLights

    1. भागलपुर के 4 कस्तूरबा विद्यालयों में 12वीं तक पढ़ाई।

    2. प्रस्ताव मुख्यालय भेजा, केंद्र की मंजूरी का इंतजार।

    3. ग्रामीण छात्राओं को मुफ्त, सुरक्षित उच्च शिक्षा मिलेगी।

    जागरण संवाददाता, भागलपुर। भागलपुर जिले की ग्रामीण छात्राओं को माध्यमिक और उच्च माध्यमिक शिक्षा की बेहतर सुविधा उपलब्ध कराने की दिशा में शिक्षा विभाग ने एक बड़ा कदम उठाया है। जिला शिक्षा विभाग ने इस्माइलपुर, रंगरा चौक, खरीक और नाथनगर प्रखंड में संचालित कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालयों (KGBV) का दायरा बढ़ाने का निर्णय लिया है। इन स्कूलों में अब 9वीं से 12वीं तक की पढ़ाई शुरू कराने का प्रस्ताव मुख्यालय को भेज दिया गया है।

    केंद्र सरकार की मंजूरी के बाद शुरू होगी इंटर की पढ़ाई

    मुख्यालय से हरी झंडी मिलने के बाद इस प्रस्ताव को अंतिम मंजूरी के लिए केंद्र सरकार के पास भेजा जाएगा। केंद्र से स्वीकृति मिलते ही इन चारों पिछड़े प्रखंडों की छात्राओं को अपने ही क्षेत्र में इंटरमीडिएट (12वीं) तक मुफ्त और सुरक्षित शिक्षा का अवसर मिलने लगेगा। आपको बता दें कि वर्तमान में इन चारों प्रखंडों के कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालयों में केवल कक्षा छह से आठवीं तक की ही पढ़ाई संचालित की जा रही है।

    दो अलग-अलग मॉडलों पर तैयार होगा नया स्कूल भवन

    शिक्षा विभाग के मुताबिक, विद्यालयों के इस विस्तार के लिए बुनियादी ढांचे (भवन निर्माण) का काम दो अलग-अलग मॉडलों पर किया जाएगा। जिन विद्यालय परिसरों में मौजूदा समय में पर्याप्त जमीन उपलब्ध है, वहां अतिरिक्त भवन बनाकर 9वीं से 12वीं तक की कक्षाएं शुरू की जाएंगी। वहीं, जिन स्थानों पर जमीन की कमी है, वहां नए सिरे से जमीन चिह्नित कर कस्तूरबा विद्यालय के नए भवन का निर्माण कराया जाएगा।

    नाथनगर और रंगरा चौक में जमीन उपलब्ध, खरीक में NOC की तैयारी

    जिला शिक्षा विभाग से मिली जानकारी के अनुसार, रंगरा चौक और नाथनगर के वर्तमान कस्तूरबा विद्यालय परिसरों में पर्याप्त जमीन उपलब्ध है, इसलिए यहां अलग भवन बनाकर उच्च कक्षाओं की पढ़ाई जल्द शुरू हो सकेगी। वहीं, खरीक प्रखंड में हाई स्कूल के पीछे उपलब्ध जमीन के लिए संबंधित विद्यालय से एनओसी (NOC) लेने की प्रक्रिया चल रही है। इसके उलट, इस्माइलपुर प्रखंड में नए सिरे से जमीन चिह्नित कर विद्यालय का निर्माण कराया जाएगा।

    खबरें और भी

    ग्रामीण बेटियों को मिलेगा बड़ा लाभ, ड्रॉपआउट दर में आएगी कमी

    इस महत्वाकांक्षी योजना के लागू होने से ग्रामीण क्षेत्रों की बेटियों को आठवीं के बाद पढ़ाई छोड़ने पर मजबूर नहीं होना पड़ेगा। उन्हें उच्च शिक्षा के लिए दूर-दराज के इलाकों या शहरों में जाने की जरूरत नहीं होगी। परिसर में ही सुरक्षित आवासीय व्यवस्था के साथ गुणवत्तापूर्ण शिक्षा मिलने से बालिका शिक्षा को बढ़ावा मिलेगा और ड्रॉपआउट दर में भारी कमी आएगी। फिलहाल भागलपुर जिले के 15 प्रखंडों में अलग-अलग टाइप के कस्तूरबा विद्यालयों का संचालन हो रहा है।

    चारों प्रखंडों में कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालयों को 12वीं तक विस्तारित करने के लिए प्रस्ताव मुख्यालय भेज दिया गया है। वहां से स्वीकृति मिलने के बाद आगे की प्रक्रिया तेजी से पूरी की जाएगी।
    -

    बबीता कुमारी, डीपीओ (एसएसए), भागलपुर