विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

भागलपुर में कुआ पुल बना 'डेथ ट्रैप': बेयरिंग खराब, पिलर में दरार; NHAI ने खींचे हाथ, अब RCD का भरोसा, पहुंचे मंत्री

Published: Mon, 10 Aug 2026 01:13 PM (IST)

भागलपुर के कहलगांव स्थित जर्जर कुआ पुल का पथ निर्माण मंत्री ई कुमार शैलेंद्र ने निरीक्षण किया। NHAI द्वारा मरम्मत ...और पढ़ें

NHAI के हाथ खड़े करने के बाद RCD कराएगी जर्जर कुआ पुल की मरम्मत; 4-5 दिनों में जारी होगी कार्य शुरू होने की तारीख

NHAI के हाथ खड़े करने के बाद RCD कराएगी जर्जर कुआ पुल की मरम्मत; 4-5 दिनों में जारी होगी कार्य शुरू होने की तारीख

HighLights

  1. मंत्री ने जर्जर कुआ पुल का स्थलीय निरीक्षण किया।

  2. NHAI ने मरम्मत से हाथ खींचे, नया पुल बनेगा।

  3. हल्के वाहनों के लिए RCD करेगा अस्थायी मरम्मत।

संवाद सूत्र, कहलगांव (भागलपुर)। कहलगांव नगर से सटे एनएच-80 स्थित अत्यंत जर्जर हो चुके कुआ पुल का बिहार सरकार के पथ निर्माण मंत्री ई कुमार शैलेंद्र ने स्थलीय निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान मंत्री ने एनएचएआई (NHAI) और आरसीडी (RCD) के अभियंताओं से पुल की वर्तमान तकनीकी स्थिति की पूरी जानकारी ली।

निरीक्षण में पाया गया कि पुल के दक्षिणी हिस्से के पिलर में बीच से दरार आ गई है, बेयरिंग जाम होकर खराब हो चुके हैं, एक्सपेंशन ज्वाइंट गायब हैं और ऊपर की सड़क पूरी तरह उखड़ चुकी है।

15 दिनों में हटेगा फोरलेन का हाईटेंशन तार

पथ निर्माण मंत्री ई कुमार शैलेंद्र ने मीडिया से बात करते हुए स्पष्ट किया कि एनएचएआई ने इस पुल की मरम्मत से हाथ खड़े कर दिए हैं और अब यहां नया पुल ही बनेगा। हालांकि, आम लोगों की सहूलियत के लिए तत्काल हल्के और छोटे वाहनों के परिचालन हेतु पथ निर्माण विभाग (RCD) और ग्रामीण कार्य विभाग के जरिए इसकी मरम्मती कराई जाएगी। आईआईटी (IIT) की टीम से पुल की जांच कराई जा चुकी है और डीपीआर (DPR) तैयार किया जा रहा है। चार से पांच दिनों में मरम्मत कार्य शुरू होने की आधिकारिक घोषणा कर दी जाएगी।

विधायक शुभानंद मुकेश ने सौंपा मांग पत्र

निरीक्षण के दौरान साथ मौजूद कहलगांव के विधायक शुभानंद मुकेश ने मंत्री को एक मांग पत्र सौंपा। विधायक ने कुआ पुल की तत्काल मरम्मत, विकल्प के तौर पर बेली ब्रिज का निर्माण, एनएच-80 के मानकों के अनुरूप नए सिरे से पुल का निर्माण, कटोरिया-चांयटोला के बीच दो उच्चस्तरीय पुलों का निर्माण, कहलगांव नगर को जाम से मुक्ति दिलाने के लिए बायपास का निर्माण और बटेश्वरस्थान से कहलगांव-घोघा-सन्हौला-धोरैया होते हुए बासुकिनाथ धाम तक कांवरिया पथ बनाने की पुरजोर मांग रखी।

सबौर से मिर्जाचौकी तक बनेगा गंगा पथ

विधायक के आवास पर पत्रकारों को संबोधित करते हुए मंत्री ई कुमार शैलेंद्र ने बताया कि सबौर से मिर्जाचौकी तक गंगा पथ का निर्माण कराया जाएगा। फोरलेन पर भारी वाहनों के परिचालन में आ रही बाधाओं को लेकर उन्होंने बताया कि निर्माणाधीन फोरलेन के ऊपर से गुजर रहे हाईटेंशन बिजली के तारों को ऊंचा करने के लिए ऊर्जा मंत्री और महाप्रबंधक से बात की गई है, जिसे 15 दिनों में दुरुस्त कर लिया जाएगा।

बेली ब्रिज व बायपास की मांग

इसके बाद फोरलेन पर वन-वे के रूप में भारी वाहनों का परिचालन शुरू करा दिया जाएगा। वहीं, विधायक शुभानंद ने एनटीपीसी प्रबंधन से महेशामुंडा सरस्वती स्थान से एस डाइक तक की जर्जर सड़क के पुनर्निर्माण की भी मांग की है।