BHAGALPUR : कजरेली के सिमरिया पंचायत की मुखिया फिरोजा बेगम के पति मुहम्मद जाहिद अहमद पर जानलेवा हमला
भागलपुर के कजरैली में मुखिया के पति मुहम्मद जाहिद अहमद पर ट्रैक्टर चालक का पक्ष लेने पर हमला हुआ, जिससे ...और पढ़ें

जख्मी मुहम्मद जाहिद
HighLights
मुखिया के पति मुहम्मद जाहिद पर ट्रैक्टर विवाद में हमला।
मुंदीचक से सत्यप्रकाश साह लापता, पत्नी ने अपहरण की आशंका जताई।
गांजा तस्कर उदय कुमार को 22 दिन की कारावास की सजा।
जागरण संवाददाता, भागलपुर। कजरैली थानाक्षेत्र के सिमरिया गांव में ट्रैक्टर चालक की लापरवाही से दीवार के क्षतिग्रस्त हो जाने पर हंगामा खड़ा हो गया। चालक का पक्ष लेने पर सिमरिया पंचायत की मुखिया फिरोजा के पति मुहम्मद जाहिद पर जानलेवा हमला। जिस विधवा महिला के घर की दीवार ट्रैक्टर से क्षतिग्रस्त हुआ उससे गुस्साई महिला अपने लोगों के साथ जाहिद पर हमला कर उसके सिर पर गहरा जख्म लगा है।