Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 23, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Bhagalpur News: भागलपुर में इस जगह 'कब्र' से गायब हो जा रहे नरमुंड, पूरे इलाके में मचा हड़कंप; दहशत में लोग

    Updated: Thu, 23 Jan 2025 07:06 PM (IST)

    Bhagalpur News भागलपुर जिले के सन्हौला प्रखंड क्षेत्र के अशरफनगर गांव में एक अजीब घटना हुई है जहां कब्र से नरमुंड गायब हो गया है। यह घटना स्थानीय लोगो ...और पढ़ें

    भागलपुर के सन्हौला में मच गया हड़कंप (जागरण)
    भागलपुर के सन्हौला में मच गया हड़कंप (जागरण)

    HighLights

    1. सन्हौला प्रखंड के अशरफ नगर गांव की घटना
    2. पांच वर्षों में नरमुंड गायब होने की पांचवी घटना

    जागरण संवाददाता, भागलपुर। Bhagalpur News: भागलपुर जिले के सन्हौला प्रखंड क्षेत्र की फाजिलपुर सकरामा पंचायत के अशरफनगर गांव में कब्र से नरमुंड गायब होने की घटना से सनसनी फैल गई है। अशरफ नगर गांव के उत्तर दिशा स्थित बहियार में मौजूद कब्रिस्तान की कब्र से नरमुंड की चोरी की जानकारी पर भारी भीड़ जुट गई।

    स्थानीय लोगों ने बताया कि कब्र से चोरी छिपे पांच साल में नरमुंड चोरी की आधा दर्जन घटना हो चुकी है।

    नरमुंड की चोरी खासकर जनवरी माह में होती है। बताया जा रहा है कि तस्करी में शामिल लोग इस तरह की घटना को अंजाम देते हैं। शव से सिर काटकर चोरी करने के मामले में मुहम्मद बदरुजमा ने सन्हौला थाने में अज्ञात के विरुद्ध केस दर्ज दर्ज करा दिया हैं।

    बदरुजमा ने सन्हौला थानाध्यक्ष चंदन कुमार को जानकारी दी है कि उनकी मां बीबी नूरजबीं खातून के शव को कब्र से खोद कर निकाल लिया गया और सिर को काट कर अलग कर लिया गया। थानाध्यक्ष चंदन कुमार ने बताया कि वरीय अधिकारियों को घटनाक्रम की जानकारी देते हुए केस दर्ज कर मामले की छानबीन शुरू कर दी गई है।

    गुस्सा में अशरफ नगर के लोग

    कब्र से नरमुंड गायब होने की हैरान कर देने वाली घटना से स्थानीय अशरफ नगर के लोगों में काफी रोष देखा जा रहा है। लोगों का कहना है कि पुलिस-प्रशासन के अधिकारी ऐसी घटना पर रोक लगाए और घटना में शामिल तस्करों की अविलंब गिरफ्तारी सुनिश्चित कराएं।

    खबरें और भी

    अशरफ नगर बहियार के कब्रिस्तान में कई कब्रों से शव के सिर गायब होने से इलाके में कोहराम मच गया है। यहां कई कब्र खोदे हाल मि मिले हैं। स्थानीय लोगों ने देखा कि कब्रों के अंदर दफन किए गए शव से सिर गायब हैं। घटना को लेकर महिलाओं में भय का माहौल बन गया है।

    अब तक पांच शवो के धड़ से सिर गायब मिले हैं।

    घटना की बाबत वार्ड सदस्य मुहम्मद मुर्तजा, अल्ताफ आलम, मुहम्मद गुलाब, मुहम्मद एजाज. मुहम्मद मुस्तफा आलम, इसराइल मंसूरी, मुहम्मद कामिल, मुहम्मद जुनैद आदि ने बताया कि घटना बीते सोमवार की रात की है। कुछ लोग कब्रिस्तान पहुंचे तो देखा कि कब्र में जिस तरफ सिर था उस तरफ की आधी मिट्टी खोदी गई है। शव क्षतिग्रस्त था, शव से सिर गायब था।

    कुछ देर में ही सारे ग्रामीण जुट गए। छह माह पूर्व दफन की गई गांव की बुजुर्ग महिला के शव से भी सिर गायब मिलें। फिर उनलोगों ने कब्र का हाल जाना जिनके अपने हाल में दफन किये गए थे।

    फिर कुछ देर में ही पांच नरमुंड के गायब होने की बात सामने आ गई। मामले में जिलाधिकारी डा नवल किशोर चौधरी, एसएसपी हृदय कांत ने कब्रिस्तान और गांव में सुरक्षा प्रबंध सम्बन्धी दिशा-निर्देश दिया है। पुलिस मामले में तकनीकी-विज्ञानी जांच शुरू कर दी है।

    ये भी पढ़ें

    Bihar News: डीईओ के घर में नोटों का अंबार, गिनती करने में छूटे पसीने, JDU विधायक के एक्शन से जुड़ा कनेक्शन

    Ara News: आरा जंक्शन से यह ट्रेन हो गई बंद, रेलयात्रियों की बढ़ी टेंशन; रेलवे के फैसले से लोग निराश