यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 08, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Vande Bharat Express: वंदे भारत में अवैध तरीके से घुस गए सैकड़ों छात्र, फिर RPF ने सिखा दिया सबक; मचा हंगामा
वंदे भारत ट्रेन में उस समय हंगामा मच गया जब सैकड़ों छात्र अवैध तरीके से बोगी में घुस गए। छात्रों ने जबरदस्ती सीटों पर कब्जा जमा लिया। फिर क्या था टीट ...और पढ़ें

HighLights
- वंदे भारत ट्रेन में सैकड़ों छात्रों ने अवैध तरह से कब्जा जमा लिया
- भागलपुर के नवगछिया रेलवे स्टेशन पर सभी छात्रों को उतारा गया
- पुलिस की दबिश के बाद भी छात्र सीट खाली करने को नहीं हो रहे थे तैयार
संवाद सूत्र, नवगछिया (भागलपुर)। Bhagalpur News: न्यू जलपाईगुड़ी से पटना एवं पटना से न्यू जलपाईगुड़ी चलने वाली बंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन पर बुधवार को पटना से न्यू जलपाईगुड़ी जाने के दौरान खगरिया रेलवे स्टेशन पर दर्जनों छात्र चढ़ जाने के कारण बवाल हो गया। ट्रेन के अधिकारियों के द्वारा इसकी सूचना कंट्रोल को दिया।
जिसके बाद नवगछिया रेलवे स्टेशन पर सभी छात्रों को उतारा गया। जानकारी के अनुसार छात्र किसी परीक्षा को देकर के कटिहार जाना था। जिसको लेकर के खगड़िया स्टेशन पर वंदे भारत ट्रेन पहुंचते ही उसे पर सभी छात्र इस ट्रेन पर चढ़ गए।
छात्र कुछ भी सुनने को नहीं हो रहे थे तैयार
उसपर मौजूद सुरक्षा कर्मियों के द्वारा कई बार हिदायत दी गई कि इस ट्रेन पर आम लोगों को चढ़ाने की व्यवस्था नहीं है। लेकिन छात्र कुछ भी सुनने को तैयार नहीं था। इसके बाद ट्रेन वहां से खुल गया जिस पर अधिकारियों के द्वारा सूचना रेल कंट्रोल को दिया। जिस पर नवगछिया आरपीएफ इंस्पेक्टर मृणाल कुमार दरोगा सुधाकर यादव एवं जीआरपी जवानों के द्वारा ट्रेन पहुंचते ही उसे खाली कराया गया।
नवगछिया स्टेशन पर ट्रेन 4 से 5 मिनट तक रुकी रही
वहीं ट्रेन नवगछिया स्टेशन पर लगभग 4 से 5 मिनट तक रुकी रही।
खबरें और भी
ये भी पढ़ें
Bihar News: गजब हो गया बिहार में... न रोड, न नदी; 3 करोड़ खर्च कर खेत में बना डाला पुल