Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 11, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Bhagalpur News: अब भागलपुर में शराब तस्करों की खैर नहीं, SSP हृदय कांत के आदेश से मचा हड़कंप

    Updated: Fri, 11 Apr 2025 03:08 PM (IST)

    Bhagalpur News भागलपुर के एसएसपी हृदय कांत ने मादक पदार्थों की तस्करी पर अंकुश लगाने के लिए थानेदारों को सख्त कार्रवाई करने का निर्देश दिया है। मासिक ...और पढ़ें

    भागलपुर में एसएसपी ने दिखाया रौद्र रूप (जागरण)
    भागलपुर में एसएसपी ने दिखाया रौद्र रूप (जागरण)

    HighLights

    1. मासिक अपराध गोष्ठी में एसएसपी ने विधि-व्यवस्था को और बेहतर बनाने दी हिदायत
    2. फरार अपराधियों की धरपकड़, दागियों की निगरानी को दिया निर्देश

    जागरण संवाददाता, भागलपुर। Bhagalpur News: भागलपुर में मादक पदार्थों की तस्करी, उसकी खरीद-बिक्री और भंडारण करने वालों को ढूंढ़ कर निकालें और सलाखों के पीछे भेजें। उनकी सक्रियता वाले इलाके की गतिविधियों पर खास नजर रखें ताकि उनके विरुद्ध त्वरित कार्रवाई करते हुए ऐसे नशे के सौदागरों की कमर तोड़ी जा सके।

    एसएसपी हृदय कांत गुरुवार को मासिक अपराध गोष्ठी में थानेदारों से सीधा संवाद करते हुए मादक पदार्थ की तस्करी, खरीद-बिक्री और भंडारण करने वालों पर सख्त कार्रवाई करने की हिदायत दी।

    थानेदारों को एसएसपी ने मादक पदार्थों की तस्करी की रोकथाम की दिशा में कारगर कदम उठाने को लेकर मंत्रणा की। मासिक अपराध गोष्ठी में थानावार केसों की समीक्षा की और सीसीटीएनएस में केसों की प्रविष्ट कराने, फरार अपराधियों की गिरफ्तारी, गुंडा रजिस्टर को अपडेट करने, डोसियर रजिस्टर को भी अपडेट करने को कहा है।

    इस मौके पर एसएसपी हृदय कांत के अलावा सिटी एसपी शुभांक मिश्रा, सिटी डीएसपी अजय कुमार चौधरी, राकेश कुमार, मुख्यालय डीएसपी, विधि-व्यवस्था डीएसपी चंद्रभूषण, कहलगांव एसडीपीओ के अलावा इशाकचक इंस्पेक्टर मृत्युंजय कुमार, हबीबपुर इंस्पेक्टर पंकज कुमार राउत, कोतवाली इंस्पेक्टर अरुण कुमार, जोगसर थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर कृष्ण नंदन कुमार, तिलकामांझी थानाध्यक्ष, बरारी थानाध्यक्ष, मोजाहिदपुर थानाध्यक्ष, कहलगांव थानाध्यक्ष समेत अन्य थानों के थानाध्यक्ष और अंचल इंस्पेक्टर उपस्थित थे।

    ये भी पढ़ें

    Darbhanga News: दरभंगा के लालबाग मोहल्ला में बवाल, प्रसाद लेने गए 3 युवकों पर तलवार से हमला, 1 की मौत

    Gaya News: गया में महिला की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या, आरोपी पति फरार; इलाके में सनसनी

    खबरें और भी