Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 26, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    भागलपुर में एक मोबाइल शॉप पर टूट पड़ी तीन थानों की पुलिस, भागते दुकानदार को घसीटकर पकड़ा, जानें पूरा माजरा

    By Kaushal Kishore MishraEdited By: Deepti Mishra
    Updated: Sat, 26 Aug 2023 02:59 PM (IST)

    बिहार के भागलपुर जिले में एक मोबाइल की दुकान पर शुक्रवार की देर रात तीन-तीन थानों की पुलिस छापेमारी करने पहुंची और पूरे इलाकों को घेर लिया। इससे वहां ...और पढ़ें

    भागलपुर में एक मोबाइल शॉप पर तीन-तीन थानों की पुलिस छापेमारी करने पहुंची। फाइल फोटो
    भागलपुर में एक मोबाइल शॉप पर तीन-तीन थानों की पुलिस छापेमारी करने पहुंची। फाइल फोटो

    जागरण संवाददाता, भागलपुर : जिले में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब शुक्रवार की देर रात शहर की एक मोबाइल की दुकान पर तीन-तीन थानों की पुलिस छापेमारी करने पहुंच गई और पूरे इलाके को घेर लिया। पुलिस टीम को देखकर भागने की कोशिश करते दुकानदार को पुलिसकर्मियों ने घसीट कर पकड़ लिया।

    जानकारी के मुताबिक, भागलपुर में परबत्ती चौक स्थित मोबाइल की दुकान में शुक्रवार की रात तीन थानों की पुलिस ने छापेमारी की। इस दौरान, दुकानदार झगरू साह को पुलिस टीम ने हिरासत में ले लिया है। दुकान में तलाशी के क्रम में पुलिस टीम ने संदेह के आधार पर 11 मोबाइल जब्त कर जांच के लिए साथ ले गई है।

    पुलिस ने क्यों की छापेमारी?

    बिहार पुलिस के छापेमारी दल में तातारपुर थानाध्यक्ष श्रीकांत चौहान के अलावा विश्वविद्यालय थाना और ललमटिया थाने की पुलिस टीम शामिल थी। पुलिस को सूचना मिली थी कि रेलवे स्टेशन भागलपुर व नाथनगर में मोबाइल चोरी और झपटमारी का सारे मोबाइल वहीं खपाए जाते हैं।

    उक्त जानकारी की सत्यता की जांच करने के बाद एसएसपी आनंद कुमार के निर्देश पर तीन थानों की पुलिस टीम ने संयुक्त रूप से छापेमारी की। तातारपुर थानाध्यक्ष ने बताया कि अभी संदेह के आधार पर दुकानदार को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। जांच पूरी होने के बाद वरीय अधिकारी मामले में जानकारी देंगे।

    खबरें और भी