Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 15, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Bhagalpur News: 17 मई को 4 घंटे देरी से चलेगी विक्रमशिला एक्सप्रेस, जनसेवा एक्सप्रेस 2 घंटे रहेगी लेट

    Updated: Thu, 15 May 2025 08:31 AM (IST)

    भागलपुर के रेल यात्रियों के लिए बड़ी खबर सामने आ रही है। बताया जा रहा है कि 17 मई को विक्रमशिला एक्सप्रेस जहां 4 घंटे देरी से चलेगी तो वहीं जनसेवा एक् ...और पढ़ें

    विक्रमशिला एक्सप्रेस देरी से चलेगी (जागरण फोटो)
    विक्रमशिला एक्सप्रेस देरी से चलेगी (जागरण फोटो)

    HighLights

    1. 17 मई को विक्रमशिला के यात्रियों को परेशानी हो सकती है

    जागरण संवाददाता, भागलपुर। Bhagalpur News: भागलपुर-जमालपुर रेलखंड में रतनपुर स्टेशन पर लेवल क्रासिंग गेट नंबर 16 के स्थान पर एक सबवे का निर्माण के लिए 17 मई यानी शनिवार को सात घंटे का ट्रैफिक व पावर ब्लाक लिया गया है। इसकी वजह से विक्रमशिला एक्सप्रेस अपने तय समय से चार घंटे, गरीब रथ एक्सप्रेस पांच तो भागलपुर-मुजफ्फरपुर जनसेवा एक्सप्रेस दो घंटे की देरी से भागलपुर से रवाना होगी।

    जबकि, भागलपुर-जमालपुर पैसेंजर रद रहेगी। इसके अलावा कई ट्रेनों को शार्ट टर्मिनेट और कुछ के परिचालन मार्ग में बदलाव करने की योजना बनाई गई है। इस संबंध में बुधवार को मालदा मंडल के पीआरए की ओर से सूचना जारी कर जानकारी दी गई है। 

    रद ट्रेनें  

    • 73430/73429 भागलपुर-जमालपुर पैसेंजर 
    • 63423/63424 जमालपुर-किऊल मेमू पैसेंजर

    शॉर्ट टर्मिनेशन  

    • 13230 राजेंद्रनगर-गोड्डा एक्सप्रेस किऊल पर शॉर्ट टर्मिनेशन (16 मई को शुरू होने वाली यात्रा)
    • 13229 गोड्डा-राजेंद्रनगर एक्सप्रेस किऊल से शार्ट ओरिजिनेशन (17 मई को शुरू होने वाली यात्रा)
    • 13409/13410 मालदा टाउन-किऊल-मालदा टाउन इंटरसिटी एक्सप्रेस भागलपुर तक ही चलेगी और यहीं से लौटेगी। 
    • 63431/63432 साहिबगंज-जमालपुर मेमू पैसेंजर भागलपुर तक ही चलेगी और यहीं से लौट जाएगी।

    गरीब रथ, विक्रमशिला समेत ये ट्रेनें लेट से चलेंगी

    दिल्ली से भागलपुर आने वाली गरीबरथ एक्सप्रेस 17 मई को पांच घंटे की देरी से आएगी। आनंदविहार से गरीबरथ देर रात 10:20 बजे रवाना होगी। 17 मई को विक्रमशिला एक्सप्रेस चार घंटे की देरी से दोपहर 03:55 बजे रवाना होगी।

    17 मई को गरीबरथ एक्सप्रेस भागलपुर से पांच घंटे की देरी से शाम 07:55 बजे रवाना होगी। शनिवार को जमालपुर-रामपुरहाट पैसेंजर जमालपुर से 02 घंटे 10 मिनट की देरी से शुरू होगी। शनिवार को जन सेवा एक्सप्रेस दो घंटे की देरी से चलेगी।

    खबरें और भी

    शनिवार को मालदा टाउन-नई दिल्ली एक्सप्रेस मालदा से 150 मिनट की देरी से चलकर भागलपुर आएगी। साहिबगंज-दानापुर इंटरसिटी शनिवार को साहिबगंज से 05 घंटे की देरी से चलेगी। दानापुर-साहिबगंज इंटरसिटी शनिवार को दानापुर से 05 घंटे की देरी से रवाना होगी।

    पटना-दुमका एक्सप्रेस पटना से 05 घंटे की देरी से रवाना होगी। दुमका-पटना एक्सप्रेस दुमका से शनिवार को अपने निर्धारित समय से 05 घंटे की देरी से चलेगी। रामपुरहाट-गया पैसेंजर 17 मई को 30 मिनट की देरी से चलेगी।

    ये भी पढ़ें

    Bihar Bullet Train: आरा के कई गांवों से होकर गुजरेगी बुलेट ट्रेन, आ गया नया रूट चार्ट

    Patna News: पटना से पंजाब के बीच चलेगी एक जोड़ी स्पेशल ट्रेन, 13 जुलाई तक मिलेगी सेवा; टाइम टेबल जारी