विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 02, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

भागलपुर में दो दोस्तों ने घर पहुंचने की लगाई बाजी, हैंडल आपस में भिड़ने से पोल से टकराया; एक की मौत

Published: Mon, 02 Jun 2025 12:02 PM (IST)

गोराडीह थाना क्षेत्र में भागलपुर-कोतवाली मार्ग पर बाइक पोल से टकराने से एक युवक की मृत्यु हो गई और दूसरा ...और पढ़ें

गोराडीह में पोल से टकराई बाइक, युवक की मौत। (जागरण)
गोराडीह में पोल से टकराई बाइक, युवक की मौत। (जागरण)

HighLights

  1. गोराडीह में बाइक दुर्घटना, युवक की मौत |
  2. तेज गति से बाइक चलाना बना जानलेवा |
  3. पुलिस कर रही है मामले की जांच |

संवाद सूत्र, गोराडीह। गोराडीह थाना क्षेत्र के भागलपुर-कोतवाली मार्ग पर रविवार दोपहर को पोल से बाइक के टकरा जाने से एक युवक की मौत हो गई। दूसरा भी गंभीर रूप से जख्मी बताया जा रहा है।

मृतक की पहचान पिथना गांव निवासी मुहम्मद शाहिद (17) और जख्मी की पहचान उसी गांव के मो. आमिर के रूप में हुई है। घायल को जेएलएनएमसीएच में भर्ती कराया गया है। मृतक और घायल दोनों मित्र हैं और एक ही गांव के निवासी हैं।

सूत्र बताते हैं कि दो बाइक चालकों ने घर जल्दी पहुंचने की बाजी लगाई थी। जिसके बाद दोनों ने तेज गति से बाइक चलाने लगे। इसी दौरान एक बाइक की हैंडल दूसरी बाइक की हैंडल से टकरा गई।

इससे शाहिद की बाइक असंतुलित होकर पोल से जा टकराई। गंभीर चोट लगने से उसके सिर और मुंह से काफी रक्तस्राव होने लगा। आमिर की बाइक भी दुर्घटनाग्रस्त हो गई।

हालांकि, मृतक के स्वजन के अनुसार शाहिद की बाइक ट्रक से बचने के क्रम में असंतुलित होकर सड़क पलट गई, जिससे उसकी मौत हो गई।

ग्रामीणों और स्वजनों की सहायता से घायल आमिर को जेएलएनएमसीएच पहुंचाया गया है। उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है।

घटना की सूचना मिलने पर पुलिस पहुंची। थाना अध्यक्ष संजय सिंह ने बताया कि आवेदन मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।