झारखंड सीमा पर बिहार पुलिस का एक्शन: सेंट्रिंग तख्ते के नीचे गुप्त बॉक्स में शराब, तस्कर ने भागलपुर में खोले कई राज
भागलपुर पुलिस ने झारखंड सीमा के पास एक जुगाड़ गाड़ी से 220 लीटर अवैध विदेशी शराब जब्त की है। इस कार्रवाई में एक अंतरराज्यीय शराब तस्कर को गिरफ्तार किय ...और पढ़ें
-1784615302684_m.webp)
सन्हौला में जुगाड़ गाड़ी से तस्करी: गुप्त चैंबर से 25 पेटी विदेशी शराब बरामद, पुलिस ने तस्कर को किया गिरफ्तार
HighLights
भागलपुर पुलिस ने झारखंड सीमा पर शराब की बड़ी खेप पकड़ी।
जुगाड़ गाड़ी के गुप्त बॉक्स से 220 लीटर विदेशी शराब बरामद हुई।
एक अंतरराज्यीय शराब तस्कर गिरफ्तार, आगे की जांच जारी।
संवाद सूत्र, सन्हौला (भागलपुर)। भागलपुर जिले में शराब तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत पुलिस टीम को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। जिला पुलिस की विशेष टीम ने सन्हौला-हनवारा (झारखंड) मुख्य मार्ग स्थित पोठिया गांव के पास सोमवार की शाम छापेमारी कर शराब की बड़ी खेप पकड़ी।
गुप्त सूचना पर मिली सफलता
पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि झारखंड सीमा से एक जुगाड़ गाड़ी (ठेला) के जरिए अवैध शराब की बड़ी खेप बिहार में तस्करी की जा रही है। तस्कर ने पुलिस को चकमा देने के लिए जुगाड़ गाड़ी पर चारों तरफ सेंट्रिंग का लकड़ी का तख्ता लाद रखा था और बीच में चालाकी से बॉक्स बनाया था।
सादे लिबास में पुलिस की घेराबंदी
सूचना मिलते ही जिला टीम के जवानों ने सादे कपड़ों में मुख्य मार्ग पर नाकेबंदी कर दी और संदिग्ध जुगाड़ गाड़ी को आते ही घेरकर जब्त कर लिया। जब्त जुगाड़ गाड़ी को तुरंत सन्हौला थाना लाया गया, जहां पुलिस कर्मियों द्वारा तख्तों के नीचे बने गुप्त बॉक्स और चैंबर की गहनता से जांच की गई।
25.5 पेटी विदेशी शराब बरामद
जांच के दौरान गुप्त चैंबर से ऑफिसर चॉइस ब्रांड की 25.5 पेटी (1224 पीस 180 एमएल की बोतलें) कुल 220 लीटर अवैध विदेशी शराब बरामद हुई। शराब की इस बड़ी खेप के साथ पुलिस ने मौके पर ही एक अंतरराज्यीय शराब तस्कर को गिरफ्तार कर लिया, जिससे पूछताछ की जा रही है।
खबरें और भी
कई दिनों से जारी थी छापेमारी
प्राप्त जानकारी के अनुसार, जिला स्तरीय विशेष टीम पिछले कई दिनों से झारखंड सीमा से सटे इलाकों में अवैध शराब के खिलाफ लगातार छापेमारी कर रही थी। मामले की पुष्टि करते हुए सन्हौला थानाध्यक्ष रूपेश कुमार ने बताया कि जब्त शराब और गिरफ्तार आरोपी के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत केस दर्ज किया गया है।
आगे की कानूनी कार्रवाई जारी
थानाध्यक्ष ने बताया कि गिरफ्तार तस्कर से पूछताछ कर मुख्य सप्लायर का पता लगाया जा रहा है और आरोपी को न्यायिक हिरासत में जेल भेजा जा रहा है। पुलिस की नजर लगातार शराब तस्करों पर बनी हुई है। बिहार-झारखंड सीमा पर लगातार कार्रवाई हो रही है। कई तस्कर पकड़े गए हैं।