विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

भागलपुर के घोघा में दुकान का शटर उठाते ही चिपका युवक, पलभर में थम गई 25 साल की जिंदगी

Published: Tue, 27 Oct 2026 11:43 AM (IST)

भागलपुर के घोघा में एक जलपान दुकान के 25 वर्षीय दुकानदार टिंकू कुमार की शटर खोलने के दौरान करंट लगने ...और पढ़ें

टिंकू का प्रोफाइल फोटो

टिंकू का प्रोफाइल फोटो

HighLights

  1. घोघा में दुकान का शटर खोलने पर करंट लगा।

  2. 25 वर्षीय युवा दुकानदार टिंकू कुमार की मौत हुई।

  3. स्थानीय लोगों और परिवार में गहरा शोक व्याप्त।

संवाद सूत्र, घोघा (भागलपुर)। भागलपुर जिले के घोघा थाना क्षेत्र के अंतर्गत गोलसड़क पर एक जलपान की दुकान में मंगलवार की सुबह दिल दहला देने वाली घटना सामने आई।

दुकान के शटर में अचानक विद्युत धारा (करंट) प्रवाहित होने से दुकान खोलने पहुंचे 25 वर्षीय युवा दुकानदार टिंकू कुमार की दर्दनाक मौत हो गई। मृतक घोघा बाजार निवासी सुरेंद्र उर्फ खदेरन साह के पुत्र थे।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, यह घटना मंगलवार की सुबह करीब 7:00 बजे की है। मृतक टिंकू कुमार रोज की तरह सुबह अपनी दुकान खोलने और सफाई करने पहुंचे थे।

उन्होंने दुकान के बाहर झाड़ू लगाने के बाद जैसे ही शटर ऊपर उठाने के लिए हाथ लगाया, वैसे ही शटर में प्रवाहित हो रहे तेज करंट के कारण उनका हाथ उसमें चिपक गया।

स्थानीय लोगों ने प्लास्टिक और बांस की मदद से छुड़ाया

अचानक करंट की चपेट में आने से युवक वहीं अछोर हो गया। आसपास के लोगों ने जब यह माजरा देखा, तो आनन-फानन में सूझबूझ दिखाते हुए प्लास्टिक की कुर्सी और सूखे बांस का प्रयोग कर बड़ी सावधानी से उन्हें शटर से अलग किया।

इसके बाद परिजन तुरंत झुलसे हुए दुकानदार को लेकर नजदीकी चिकित्सक के पास पहुंचे, जहाँ डॉक्टरों ने उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए मृत घोषित कर दिया।

परिवार में पसरा मातम

इस अचानक हुए हादसे से मृतक के घर में कोहराम मच गया और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। स्थानीय लोगों ने बताया कि टिंकू कुमार बेहद मिलनसार स्वभाव के थे और वे अविवाहित थे।

वह तीन भाइयों में दूसरे नंबर पर थे। इस हृदयविदारक घटना के बाद पूरे घोघा बाजार क्षेत्र के दुकानदारों और स्थानीय नागरिकों में शोक की लहर दौड़ गई है।

यह भी पढ़ें- भागलपुर में 226 करोड़ से बनेगा स्टार्म वाटर ड्रेनेज सिस्टम, बनेंगे 6 पंपिंग स्टेशन और 500 सिल्ट ट्रैप

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।