विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

भागलपुर : फिल्मी स्टाइल में गेहरा नदी पर बाइक सवार बना रहा था रिल्स, फिर भयंकर हादसे का वीडियो होने लगा वायरल

Published: Tue, 30 Dec 2025 10:02 PM (IST)

भागलपुर के सन्हौला बाजार में गेहरा नदी पर रील बनाते समय एक बाइक सवार 50 फीट गहरे गड्ढे में गिर ...और पढ़ें

गेहरा नदी में गिरी बाइक

गेहरा नदी में गिरी बाइक

HighLights

  1. रील बनाते समय बाइक सवार 50 फीट गड्ढे में गिरा।

  2. 17 वर्षीय रुपेश कुमार गंभीर रूप से घायल, हालत चिंताजनक।

  3. घटना का वीडियो इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है।

संवाद सूत्र, सन्हौला (भागलपुर)। भागलपुर के सन्हौला बाजार से होकर गुजरने वाले गेहरा नदी पर बने छिटका के ऊपर रिल्स बनाने के दौरान एक बाइक सवार मंगलवार की शाम बाइक लेकर 50 फिट खाई (गड्ढे) में जा गिरी। जिसमें बांका जिले के धोरेया थाना क्षेत्र के लोगांय गांव निवासी श्यामलाल का पुत्र रुपेश कुमार (17 वर्ष) गभीर रूप से जख्मी हो गए। वहां उपस्थित लोगों की मदद से जख़्मी रुपेश को छिटका से बाहर निकालकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सन्हौला में भर्ती कराया। जहां उसकी हालत गंभीर देख प्राथमिक उपचार के बाद उसे बेहतर इलाज हेतु भागलपुर भेज दिया गया है, जहां उसकी हालत चिंताजनक बताई जाती है।

गंभीर रूप से जख्मी हुआ रुपेश

पुलिस के पचड़े से बचने के लिए घटना के तुरंत बाद स्वजन ने आनन-फानन में छिटका से बाइक व रुपेश को बाहर निकाला गया। इसके बाद स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया। वह काफी गंभीर था। शरीर में कई जगह चोट लगी थी। खून बह रहा था। प्राथमिक उपचार के बाद डाक्टर के अन्य जगह ले जाने की सलाह दी। स्वजन ने जवाहर लाल नेहरू मेडिकल कालेज अस्पताल मायागंज में भर्ती कराया है। जहां इलाज चल रहा है। स्थति गंभीर बनी हुई है। 

इस प्रकार हुआ घटना

प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि सफेद रंग की अपाची बाइक पर दो युवक सवार होकर छिटका के ऊपर गुजर रहा था, एक युवक छिटका के ऊपर कुछ दूर जाकर उतर गया और रिल्स (वीडियो) बनाने लगा। बाइक सवार रुपेश बाइक लेकर फ़िल्मी स्टाइल में कम चौड़े छिटका के ऊपर जाने लगा, इसी दौरान बाइक सहित रुपेश 50 फिट निचे गड्ढे में जा गिरा। निचे जमीन पक्की थी, जिस करण बाइक काफी क्षतिग्रस्त हो गई। छिटका के दीवाल से भी कई बार बाइक के टकराने के कारण वह क्षतिग्रस्त हो गया। रुपेश को भी काफी चोटें आई। सिर और पैर में गंभीर जख्म का निशान है। घटना इंटरनेट मिडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, क्योंकि जिस समय हादसा हुआ, उस समय इसका वीडियो बनाया जा रहा है। हालांकि वीडियो कुछ और का बनना था, बन गया हादसा का। 

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।