Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    विक्रमशिला एक्सप्रेस से यात्रा कर रहे हैं? भागलपुर रेलवे जंक्शन पर भीड़ है, जनरल बोगियों में तो सीट से तीन गुने ज्यादा यात्री चढ़ रहे

    Updated: Tue, 10 Mar 2026 02:34 PM (IST)

    भागलपुर स्टेशन पर होली के बाद विक्रमशिला एक्सप्रेस में यात्रियों की भारी भीड़ देखी गई। जनरल बोगियों में सीट के लिए धक्का-मुक्की हुई, जहाँ क्षमता से ती ...और पढ़ें

    व‍िक्रमश‍िला ट्रेन पर यात्र‍ियों की खचाखच भीड़।

    व‍िक्रमश‍िला ट्रेन पर यात्र‍ियों की खचाखच भीड़।

    जागरण संवाददाता, भागलपुर। होली के बाद लौटने वाले यात्रियों की भीड़ भागलपुर स्टेशन पर लगातार बढ़ती जा रही है। सोमवार को विक्रमशिला एक्सप्रेस की जनरल बोगियों में सीट पाने के लिए यात्रियों के बीच मारामारी और धक्का-मुक्की की स्थिति देखने को मिली। लोग लाइन तोड़कर किसी तरह बोगी में चढ़ने की कोशिश कर रहे थे ताकि लंबी दूरी की यात्रा के दौरान उन्हें परेशानी का सामना न करना पड़े।

    आरपीएफ ने किया व्यवस्था का प्रयास

    इस दौरान आरपीएफ जवानों ने लाइन में खड़े यात्रियों को टिकट में अंकित नंबर के आधार पर बोगियों में चढ़ाने की कोशिश की। हालांकि कुछ यात्रियों ने लाइन तोड़कर पहले चढ़ने का प्रयास किया, जिससे जवानों और यात्रियों के बीच विवाद भी हुआ। चार जनरल बोगियों में सीट से करीब तीन गुने अधिक लोग सवार हुए। चार सौ सीट वाले कोचों में एक हजार से अधिक लोग सवार हो गए।

    Bhagalpur Vikramshila Express Overcrowding Post Holi2

    भीड़ और यात्रियों की परेशानी

    बोगियों में अत्यधिक भीड़ होने के कारण गर्मी और असुविधा बढ़ गई। यात्रियों को खड़े होकर यात्रा करनी पड़ी और कई लोगों को सांस लेने में भी कठिनाई हुई। सुबह पांच बजे ही लोग लाइन में लग चुके थे। स्टेशन पर लगी लाइन लगभग आठ सौ मीटर लंबी थी।

    आसपास के इलाकों से पहुंचे यात्री

    भागलपुर शहर के अलावा कहलगांव, पीरपैंती, जगदीशपुर, बांका, अमरपुर, तारापुर, नवगछिया सहित कई आसपास के इलाकों से लोग स्टेशन पहुंचे। अधिकांश यात्री श्रमिक वर्ग से थे, जो अपने घर लौट रहे थे। इन यात्रियों को लंबी दूरी तय करने के लिए पहले ही कई घंटे लाइन में इंतजार करना पड़ा। कुछ लोग लगभग सात घंटे तक लाइन में खड़े रहे।

    खबरें और भी

    सुरक्षा और यात्रा व्यवस्था

    आरपीएफ जवानों ने यात्रियों की भीड़ को नियंत्रित करने के प्रयास किए, लेकिन भीड़ इतनी अधिक थी कि उन्हें पूरी तरह नियंत्रित करना मुश्किल हो गया। यात्रियों ने अधिकारियों से व्यवस्था में सुधार की मांग की ताकि भविष्य में यात्रा सुरक्षित और सहज हो सके।

    होली की छुट्टियों के बाद लौट रहे लोगों की भीड़ और खचाखच रेलवे स्टेशन पर यात्रा करने वाले यात्रियों के लिए चुनौती बन गई है। अधिकारी बता रहे हैं कि यात्रियों की सुविधा के लिए अलग-अलग बोगियों और टिकट व्यवस्था पर ध्यान दिया जाएगा, ताकि आने वाले दिनों में इस प्रकार की समस्या कम से कम सामने आए।