Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 26, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Bhagalpur News: भागलपुर में तापमान ने तोड़ा रिकॉर्ड, इस मौसम का रहा सबसे गर्म शुक्रवार

    Updated: Sat, 26 Apr 2025 03:52 PM (IST)

    Bhagalpur News भागलपुर में इस मौसम का सबसे गर्म दिन दर्ज किया गया जहां पारा 40 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। लू चलने की संभावना जताई गई है जिससे बचने ...और पढ़ें

    इस मौसम का अब तक का सबसे गर्म शुक्रवार (जागरण)
    इस मौसम का अब तक का सबसे गर्म शुक्रवार (जागरण)

    HighLights

    1. भागलपुर में पारा 40 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचा
    2. शाम होने के बाद ही गर्मी से मिली राहत, बाजार में बढ़ी चहल-पहल

    संवाद सहयोगी, जागरण। Bhagalpur News: शुक्रवार इस मौसम का अब तक का सबसे गर्म दिन रहा। अधिकतम तापमान बढ़कर 40 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। शनिवार को भी ऐसा ही मौसम बना रहेगा। मौसम विभाग की मानें तो दो दिन बाद भीषण गर्मी से थोड़ी राहत मिल सकती है।

    इधर, शुक्रवार को सुबह से ही तेज धूप निकली। दोपहर होते-होते तो देह जलाने वाली धूप ने सबके पसीने छुड़ा दिए। जो जहां था वहीं ठहर गया। जो घर में थे वे बाहर निकलने से परहेज कर रहे थे। शाम होने के बाद ही राहत मिली। इसके बाद बाजार में चहल-पहल बढ़ी।

    भारत मौसम विज्ञान विभाग द्वारा जारी पूर्वानुमान के अनुसार भागलपुर में 26 अप्रैल को उष्ण लहर (लू) चलने की संभावना है। 27 से 30 अप्रैल के मध्य हल्की से मध्यम वर्षा, मेघगर्जन एवं तेज हवा चलने का अनुमान है।

    अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस

    अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। सापेक्ष आर्द्रता सुबह में 63-76 प्रतिशत तथा दोपहर में 24-50 प्रतिशत रहने की संभावना है। पूर्वानुमान की अवधि में 12-14 किमी प्रति घंटे की रप्तार से पूर्वा हवा चल सकती है।

    शुक्रवार को अधिकतम तापमान 39.9 डिग्री और न्यूनतम तापमान 19.4 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। 85 प्रतिशत आद्रता के साथ 8.9 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से पूर्वा हवा चल रही है। शनिवार को भी ऐसी ही गर्मी रहेगी। डा. नेहा पारीक, बिहार कृषि विश्वविद्यालय की मौसम विज्ञानी

    खबरें और भी

    ये भी पढ़ें

    Bihar Weather Today: बिहार में आज शाम से दिखेगा बारिश का रौद्र रूप, 13 जिलों में तेज आंधी-बिजली का अलर्ट

    Jharkhand Weather: झारखंड में 26 अप्रैल से तेज आंधी और बारिश को होगा अटैक, 7 जिलों के लिए चेतावनी जारी