Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    भागलपुर में बारात निकलने के दौरान युवक ने की फायरिंग, किशोर को लगी गोली 

    Updated: Sun, 22 Feb 2026 01:46 PM (GMT+05:30)

    भागलपुर के लोदीपुर थाना क्षेत्र के बाघमारा गांव में एक शादी समारोह में हर्ष फायरिंग के दौरान 13 वर्षीय किशोर सन्नी कुमार के पैर में गोली लग गई। ...और पढ़ें

    सांकेतिक तस्वीर

    सांकेतिक तस्वीर

    HighLights

    1. शादी समारोह में हर्ष फायरिंग से किशोर घायल।

    2. 13 वर्षीय सन्नी के पैर में लगी गोली।

    3. आरोपी इंद्रदेव यादव फरार, पुलिस कर रही छापेमारी।

    संवाद सूत्र, गोराडीह। लोदीपुर थाना क्षेत्र के बाघमारा गांव में एक शादी समारोह में युवक ने कट्टा से हर्ष फायरिंग की। जिसमें एक गोली 13 वर्षीय किशोर को लग गई। घायल का इलाज मायागंज अस्पताल में कराया जा रहा है। गोली चलाने वाला आरोपित फरार है। 

    घटना शुक्रवार देर रात की बताई जा रही है। गांव में एक शादी समारोह था। जिसमें दूल्हे की बारात गोराडीह जाने के लिए निकल रही थी। डीजे बज रहा था। इसी बीच बाघमारा गांव के जलधार यादव के पुत्र इंद्रदेव यादव ने कट्टा से कई बार हर्ष फायरिंग की। जिसमें एक गोली पास में खड़े 13 वर्षीय सन्नी कुमार के पैर में लग गई। 

    आरोपित की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी

    सन्नी लड़खड़ाकर गिर गया। घटना को वहीं दबाने की कोशिश की गई। कुछ घंटे बाद पुलिस को सूचना मिली। तब तक युवक को मायागंज अस्पताल में भर्ती कराया जा चुका था। विधि विज्ञान प्रयोगशाला की टीम घटनास्थल पर पहुंची और जांच की। 

    सन्नी के पिता तनिक यादव के आवेदन पर लोदीपुर थाना में केस दर्ज किया गया है। इंस्पेक्टर जितेंद्र कुमार ने बताया कि आरोपित की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।

    खबरें और भी