Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    Bhagalpur–Delhi Special Train : 31 मार्च से चलेगी स्पेशल ट्रेन, शेड्यूल जारी, जानिए टाइमिंग, स्टॉपेज और बुकिंग डिटेल

    Updated: Mon, 30 Mar 2026 08:30 AM (IST)

    पूर्व रेलवे ने मालदा टाउन से आनंद विहार टर्मिनल के बीच एक विशेष ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है। यह ट्रेन 31 मार्च को मालदा से और 1 अप्रैल को आनंद विहार ...और पढ़ें

    Bhagalpur–Delhi Special Train

    Bhagalpur–Delhi Special Train

    जागरण संवाददाता, भागलपुर। यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए पूर्व रेलवे के मालदा मंडल ने मालदा टाउन से आनंद विहार टर्मिनल के बीच स्पेशल ट्रेन चलाने का फैसला लिया है। इससे बिहार और दिल्ली के बीच सफर करने वाले यात्रियों को राहत मिलेगी। यह स्पेशल ट्रेन सीमित तिथियों पर चलाई जाएगी और प्रमुख स्टेशनों पर ठहराव भी दिया गया है, जिससे अधिक से अधिक यात्री इसका लाभ उठा सकें।

    मालदा टाउन से इस समय खुलेगी ट्रेन

    ट्रेन संख्या 03435 मालदा टाउन–आनंद विहार टर्मिनल स्पेशल 31 मार्च को सुबह 09:50 बजे मालदा टाउन से रवाना होगी। यह ट्रेन अगले दिन 13:40 बजे आनंद विहार टर्मिनल पहुंचेगी। लंबी दूरी की इस यात्रा में यात्रियों को सुविधाजनक समय और कनेक्टिविटी का लाभ मिलेगा। खासकर त्योहार और भीड़भाड़ के समय यह ट्रेन उपयोगी साबित होगी।

    वापसी में जानिए कब चलेगी ट्रेन

    वापसी दिशा में ट्रेन संख्या 03436 आनंद विहार टर्मिनल–मालदा टाउन स्पेशल 1 अप्रैल को 14:50 बजे आनंद विहार से खुलेगी। यह ट्रेन अगले दिन 22:30 बजे मालदा टाउन पहुंचेगी। इससे दिल्ली से बिहार लौटने वाले यात्रियों को भी राहत मिलेगी और वैकल्पिक यात्रा विकल्प उपलब्ध होगा।

    भागलपुर समेत इन स्टेशनों पर ठहराव

    यह स्पेशल ट्रेन दोनों दिशाओं में न्यू फरक्का, बरहरवा, साहिबगंज, पीरपैंती, कहलगांव, भागलपुर, सुल्तानगंज, जमालपुर और अभयपुर स्टेशनों पर रुकेगी। इन स्टेशनों पर ठहराव मिलने से आसपास के जिलों के यात्रियों को भी सीधा फायदा मिलेगा और उन्हें अन्य ट्रेनों पर निर्भर नहीं रहना पड़ेगा। यात्र‍ियों ने इसकी मांग भी की थी।

    खबरें और भी

    कोच और बुकिंग की सुविधा

    ट्रेन में सामान्य द्वितीय श्रेणी, स्लीपर क्लास और वातानुकूलित कोच की सुविधा उपलब्ध रहेगी। यात्री अपनी सुविधा और बजट के अनुसार टिकट बुक कर सकते हैं। इस स्पेशल ट्रेन के लिए बुकिंग पीआरएस काउंटर और ऑनलाइन माध्यम से शुरू कर दी गई है। यात्रियों को सलाह दी गई है कि वे समय रहते टिकट सुनिश्चित कर लें।