Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    भागलपुर के रणजी प्लेयर की IPL में दस्तक, पंजाब किंग्स नेट बॉलर ट्रायल का बुलावा

    Updated: Wed, 11 Feb 2026 06:01 PM (GMT+05:30)

    भागलपुर के रणजी खिलाड़ी सचिन कुमार को पंजाब किंग्स के 'फ्यूचर किंग्स बॉलिंग एडिशन' नेट बॉलर ट्रायल के लिए बुलावा मिला है। यह भागलपुर के किसी क्रिकेटर ...और पढ़ें

    भागलपुर के रणजी प्लेयर की IPL में दस्तक, पंजाब किंग्स नेट बॉलर ट्रायल का बुलावा

    भागलपुर के रणजी प्लेयर की IPL में दस्तक, पंजाब किंग्स नेट बॉलर ट्रायल का बुलावा

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    जागरण संवाददाता, भागलपुर। भागलपुर के प्रतिभाशाली क्रिकेटर और रणजी ट्रॉफी खिलाड़ी सचिन कुमार ने अपने निरंतर उत्कृष्ट प्रदर्शन के दम पर एक और बड़ी उपलब्धि अपने नाम की है। राइट आर्म स्पिन गेंदबाज सचिन को आईपीएल फ्रेंचाइजी पंजाब किंग्स द्वारा आयोजित ‘फ्यूचर किंग्स बॉलिंग एडिशन’ के तहत नेट बॉलर ट्रायल के लिए बुलावा मिला है।

    यह चयन उनके क्रिकेट करियर में एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर माना जा रहा है, क्योंकि भागलपुर के किसी क्रिकेटर को अब तक अवसर नहीं मिला था।

    सचिन कुमार का क्रिकेट सफर जिला क्रिकेट लीग से शुरू होकर राज्य और राष्ट्रीय मंच तक पहुंचा है। जिला लीग के दौरान उन्होंने अपनी शानदार ऑफ स्पिन गेंदबाजी से लगातार प्रभावित किया। उनकी गेंदों में बेहतरीन टर्न, सटीक लाइन-लेंथ और बल्लेबाजों को बांधकर रखने की क्षमता ने चयनकर्ताओं का ध्यान आकर्षित किया।

    कई मुकाबलों में उन्होंने मजबूत और अनुभवी बल्लेबाजों को आउट कर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया। जिला लीग में शानदार प्रदर्शन के बाद सचिन का चयन रणजी ट्रॉफी टीम में हुआ। रणजी जैसे बड़े और प्रतिस्पर्धात्मक मंच पर भी उन्होंने आत्मविश्वास के साथ गेंदबाजी की।

    दबाव की परिस्थितियों में संयम बनाए रखते हुए उन्होंने टीम को महत्वपूर्ण सफलताएं दिलाईं। सचिन की गेंदबाजी में धैर्य, निरंतरता और विविधता साफ नजर आती है, जो उन्हें दूसरे युवा स्पिनरों से अलग बनाती है।

    रणजी ट्रॉफी में उनके प्रदर्शन पर अब आईपीएल फ्रेंचाइजी की नजर पड़ी है। पंजाब किंग्स द्वारा आयोजित नेट बॉलर ट्रायल युवा खिलाड़ियों को परखने और उन्हें उच्च स्तरीय खिलाड़ियों के साथ अभ्यास का मौका देने के लिए जाना जाता है। इस ट्रायल में चयनित होना अपने आप में बड़ी उपलब्धि मानी जाती है, क्योंकि यहां से खिलाड़ियों को भविष्य में बड़े अवसर मिलने की संभावनाएं बढ़ जाती हैं।

    खबरें और भी

    जिले के युवा क्रिकेटरों में खुशी और उत्साह

    सचिन कुमार को मिले इस बुलावे से भागलपुर के क्रिकेट प्रेमियों, कोचों और खिलाड़ियों में खुशी की लहर है। स्थानीय खेल जगत इसे जिले के लिए गर्व का विषय बता रहा है। युवाओं के लिए यह एक प्रेरणादायक उदाहरण है कि सीमित संसाधनों के बावजूद कड़ी मेहनत और अनुशासन से बड़े मंच तक पहुंचा जा सकता है।

    भागलपुर जिला क्रिकेट संघ से जय शंकर ठाकुर, सुबीर मुखर्जी, महताब मेंहदी, डॉ. आनंद मिश्रा ने कहा कि यदि सचिन इसी तरह मेहनत, फिटनेस और तकनीक पर ध्यान देते रहे, तो आने वाले समय में वे राष्ट्रीय स्तर पर अपनी मजबूत पहचान बना सकते हैं। अब सभी की निगाहें पंजाब किंग्स के नेट बॉलर ट्रायल पर टिकी हैं, जहां सचिन की फिरकी उनके क्रिकेट करियर को नई दिशा और ऊंचाई दे सकती है।