Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    सुंदरपुर में स्वामी आगमानंद के सानिध्य में भागवत कथा ने भर दिया श्रद्धालुओं के हृदय में भक्ति का दीप

    Updated: Sat, 28 Feb 2026 09:06 AM (IST)

    भागलपुर के पीरपैंती प्रखंड के सुंदरपुर में श्री श्री 1008 महारुद्र यज्ञ और श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान यज्ञ का छठा दिन श्रद्धापूर्वक संपन्न हुआ। स्वामी आग ...और पढ़ें

    पीरपैंती के सुंदरपुर में भागवत कथा सुनाते स्‍वामी आगमानंद

    पीरपैंती के सुंदरपुर में भागवत कथा सुनाते स्‍वामी आगमानंद

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    संवाद सूत्र, पीरपैंती (भागलपुर)। भागलपुर के पीरपैंती प्रखंड के सुंदरपुर शाखा कृषि मैदान में श्री श्री 1008 महारुद्र यज्ञ एवं श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान यज्ञ का छठा दिन बड़े श्रद्धाभाव के साथ संपन्न हुआ। जगद्गुरु रामानुजाचार्य श्री रामचंद्राचार्य परमहंस स्वामी आगमानंद जी महाराज के सानिध्य में आयोजित इस यज्ञ में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी।

    भागवत कथा का प्रवचन

    स्वामी आगमानंद महाराज ने प्रवचन में श्रीमद्भागवत महापुराण की महिमा का वर्णन किया और कृष्ण की बाल लीलाओं जैसे माखन चोरी, गोचारण और गोवर्धन पूजन की रसमयी कथाओं का अद्भुत वर्णन किया।

    भजन सम्राट की प्रस्तुति

    इस दौरान भजन सम्राट डॉ. हिमांशु मोहन मिश्र 'दीपक जी' ने ब्रज के लोकप्रिय भजनों जैसे "माखन चोर आयो मोरे अंगना" और "नाचे नाचे रे नाचे ब्रज के छैल" का मनमोहक गायन किया। श्रद्धालु भावविभोर हो गए और भक्ति भाव में डूब गए।

    विधिवत हवन-पूजन

    यज्ञाचार्य पंडित अनिरुद्ध शास्त्री, गोतम सामवेदी के नेतृत्व में वैदिक विद्वानों द्वारा विधिवत हवन-पूजन संपन्न कराया गया। मुख्य यजमानों में राज आनंद, सिंपी कुमारी, अनिल कुमार साह, रेखा देवी, पप्पू मंडल, श्वेता देवी और उपेंद्र यादव सहित अन्य श्रद्धालु शामिल थे।

    मेला और सांस्कृतिक कार्यक्रम

    यज्ञ स्थल पर मेले का आयोजन किया गया, जहां बच्चों और महिलाओं के लिए झूले और दुकानें आकर्षण का केंद्र बनीं। रात्रि में वृंदावन से आए संतोष आचार्य के नेतृत्व में रामलीला मंडली ने भगवान राम के प्रसंग का मंचन किया। श्रद्धालुओं की भीड़ देर रात तक प्रस्तुति का आनंद लेती रही।

    खबरें और भी

    यज्ञ समिति की सक्रिय भूमिका

    इस अवसर पर रश्मि कुमारी, मुखिया अरविंद साह, स्वामी शिवप्रेमानंद महाराज भाई जी, स्वामी मानवानंद, कुंदन बाबा, स्‍वामी जीवनानंद, पंड‍ित प्रेम शंकर भारती, स्‍वामी तत्‍वानंद सहित यज्ञ समिति के अध्यक्ष पप्पू साह, सचिव रंजीत पासवान, उपाध्यक्ष गुंजन साह और अन्य सदस्य आयोजन में सक्रिय भूमिका निभा रहे थे।