Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    Bihar Board 10th Result 2026: बिहार टॉप 10 में भागलपुर की 2 साल बाद वापसी, अंशु-अंकुश ने हासिल किया 7वां स्थान

    Updated: Sun, 29 Mar 2026 02:44 PM (IST)

    बिहार विद्यालय परीक्षा समिति द्वारा घोषित मैट्रिक परीक्षा 2026 के परिणामों में भागलपुर जिले के दो छात्रों, अंशु प्रिया और अंकुश कुमार ने राज्य में संय ...और पढ़ें

    बिहार बोर्ड रिजल्ट। फाइल फोटो

    बिहार बोर्ड रिजल्ट। फाइल फोटो

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    जागरण संवाददाता, भागलपुर। बिहार विद्यालय परीक्षा समिति द्वारा घोषित मैट्रिक परीक्षा 2026 के परिणाम ने भागलपुर जिले के लिए खुशखबरी लेकर आया है। दो वर्षों के सूखे के बाद इस बार जिले के दो छात्रों ने राज्य के टाप-10 में जगह बनाकर गौरव बढ़ाया है।

    कहलगांव अनुमंडल क्षेत्र के श्री संत हाई स्कूल, घोघा की अंशु प्रिया और उत्क्रमित माध्यमिक विद्यालय, पंचरुखी शाहकुंड के अंकुश कुमार ने 484 अंक प्राप्त कर संयुक्त रूप से राज्य में सातवां स्थान हासिल किया है।

    टॉप 10 में 139 छात्र

    सात नंबर पर राज्य में 23 छात्र-छात्राएं संयुक्त रूप से है। राज्य स्तर पर इस वर्ष कुल 81.79 प्रतिशत परीक्षार्थी सफल रहे हैं। टाप-10 सूची में कुल 139 छात्रों ने स्थान बनाया है।

    खास बात यह है कि भागलपुर के दोनों सफल छात्र ग्रामीण क्षेत्र के विद्यालयों से हैं, जो यह दर्शाता है कि अब गांव के स्कूलों में भी शिक्षा का स्तर बेहतर हो रहा है।

    दो सालों का सूखा खत्म 

    पिछले दो वर्षों, यानी 2024 और 2025 में भागलपुर का कोई भी छात्र टाप-10 में जगह नहीं बना पाया था। इससे पहले 2023 में आरडीपी हाई स्कूल, दुबौली के शिवम पंडित ने आठवां स्थान प्राप्त किया था।

    वहीं 2022 में अंशु कुमारी ने छठा, श्वेता कुमारी ने आठवां और आनंद कुमार ने दसवां स्थान हासिल किया था। वर्ष 2021 में जिले के पांच छात्र टाप-10 में शामिल हुए थे, जिसमें दिवाकर दिव्यांश 477 अंकों के साथ आठवें स्थान पर रहे थे।

    यह भी पढ़ें- BSEB 10th Toppers List 2026 OUT: सारण के तीन सितारों ने चमकाया नाम: मैट्रिक में राज्य टॉप-10 में बनाई जगह, जिले में जश्न

    यह भी पढ़ें- BSEB 10th Toppers Patna : सुहानी बनीं जिला टॉपर: 481 अंक के साथ पहला स्थान

    इस वर्ष की सफलता के पीछे शिक्षा व्यवस्था में हुए सुधार को भी अहम माना जा रहा है। हाल के वर्षों में बिहार लोक सेवा आयोग के माध्यम से चयनित योग्य शिक्षकों की नियुक्ति जिले के स्कूलों में हुई है, जिससे पढ़ाई का माहौल बेहतर हुआ है। खासकर नवमी और दसवीं कक्षाओं में शिक्षण की गुणवत्ता में सुधार देखने को मिला है।

    खबरें और भी

    साल दर साल टॉप-10 में भागलपुर के छात्रों की स्थिति

    2026: 02
    2025: 00
    2024: 00
    2023: 01
    2022: 03
    2021: 05