विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

बिहार बीपीएससी शिक्षक नियुक्ति : प्रमाण पत्रों की होगी जांच, आप ये सभी कागजात कर लें तैयार

Published: Sun, 11 Jan 2026 08:10 PM (IST)

भागलपुर जिला शिक्षा विभाग मकर संक्रांति के बाद बीपीएससी के तीनों चरणों से चयनित 5,867 शिक्षकों के प्रमाण पत्रों की ...और पढ़ें

प्रतीकात्मक तस्वीर bihar bpsc teacher recruitment

प्रतीकात्मक तस्वीर bihar bpsc teacher recruitment

HighLights

  1. 5,867 बीपीएससी शिक्षकों के प्रमाण पत्रों की जांच होगी।

  2. मकर संक्रांति के बाद शुरू होगा सत्यापन अभियान।

  3. फर्जी पाए जाने पर नौकरी रद्द, कानूनी कार्रवाई होगी।

जागरण संवाददाता, भागलपुर। bihar bpsc teacher recruitment : भागलपुर जिला शिक्षा विभाग में बिहार लोक सेवा आयोग (बीपीएससी) के तीनों चरणों से चयनित कुल 5,867 शिक्षकों के प्रमाण पत्रों की व्यापक और सख्त जांच की जाएगी। यह कार्रवाई मुख्यालय के निर्देश पर मकर संक्रांति के बाद शुरू होगी। पहले चरण में टीआरई-1 के 3316 टीआरई-2 के 1,738 और टीआरई-3 के 813 शिक्षकों को शामिल किया जाएगा।

  • भागलपुर जिला शिक्षा विभाग मकर संक्रांति के बाद शुरू होगा सत्यापन अभियान
  • चरणबद्ध तरीके से बुलाए जाएंगे शिक्षक
  • भागलपुर जिले में सर्वाधिक टीआरई-1 से 3316 टीआरई-2 से 1738 और टीआरई-3 से 813 शिक्षकों की हुई थी नियुक्ति

विभाग ने स्पष्ट किया है कि यह जांच केवल औपचारिकता नहीं, बल्कि गहन पड़ताल के तहत की जाएगी।शिक्षा विभाग के अनुसार शिक्षकों के मैट्रिक, इंटरमीडिएट, स्नातक (बीए), स्नातकोत्तर (एमए) के साथ-साथ शिक्षक प्रशिक्षण से जुड़े डीएलएड और बीएड प्रमाण पत्रों की भी जांच होगी। नियुक्ति के समय प्रस्तुत सभी दस्तावेजों की वैधता और मान्यता की पुष्टि की जाएगी। डीपीओ स्थापना ने बताया कि जल्द ही जांच की तिथि जारी की जाएगी। शिक्षकों को चरणबद्ध तरीके से जिला मुख्यालय बुलाकर एक-एक कर प्रमाण पत्रों का मिलान कराया जाएगा।

बोर्ड और विश्वविद्यालयों से होगा सत्यापन

जांच के तहत दस्तावेज जमा होने के बाद सभी प्रमाण पत्र संबंधित बोर्ड, परिषद और विश्वविद्यालयों को भेजे जाएंगे। वहां से प्रमाणिकता की पुष्टि होने पर ही फाइल को क्लियर माना जाएगा। यदि किसी शिक्षक के प्रमाण पत्र फर्जी पाए जाते हैं या अमान्य घोषित होते हैं, तो उनकी नौकरी रद्द करने के साथ कानूनी कार्रवाई भी की जाएगी।

385 विशिष्ठ शिक्षकों किया जा रहा सर्विस बुक अपडेट

भागलपुर के अजगैवीनाथ धाम प्रखंड क्षेत्र के बीआरसी में 385 विशिष्ठ शिक्षकों का सर्विस बुक अपडेट किया जा रहा है। बीआरसी कर्मी ने बताया गया की विशिष्ट शिक्षक के सर्विस बुक का अपडेट कर जिला को भेजा जाएगा। लेखापाल पवन कुमार ने बताया कि स्कूल द्वारा खर्च के उपयोगिता प्रमाण पत्र सभी विद्यालयों से मांगा गया है।अविलंब सभी विद्यालयों से उपयोगिता प्रमाण पत्र दिए जाने का निर्देश दिया गया है,वहीं जिला के निर्देश पर सभी अप्रशिक्षित शिक्षक जो कार्यरत हैं और जिन्हें सेवा से मुक्त कर दिया गया है। सूची मांगी गई है वहीं पंचायत व प्रखंड नियोजन इकाई से मेधा सूची लेकर जिला कार्यालय को जमा किए जाने का भी निर्देश जिला शिक्षा पदाधिकारी ने दिया है।