विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 31, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

JDU सांसद के गांव में भीषण डकैती, बदमाशों ने डॉक्टर के घर को बनाया निशाना; बंदूक के बल पर बंधक बनाकर लूट ले गए रुपये-जेवरात

By Kaushal Kishore Mishra Edited By: Mukul Kumar
Published: Wed, 31 Jan 2024 02:32 PM (IST)

Bihar Crime News डॉक्टर के घर पर डाका डालने का मामला सामने आया है। भीषण डकैती को अंजाम देने के ...और पढ़ें

प्रस्तुति के लिए इस्तेमाल की गई तस्वीर
प्रस्तुति के लिए इस्तेमाल की गई तस्वीर

HighLights

  1. पांच-छह की संख्या में आए अपराधियों ने तीन ताला तोड़ अंदर प्रवेश किया
  2. हथियार का भय दिखाकर डॉक्टर समेत अन्य सदस्यों को बंधक बनाया

जागरण संवाददाता, भागलपुर। घोघा स्थित प्रसिद्ध सर्जन डॉक्टर अंकित कुमार के घर अपराधियों ने बंधक बना भीषण डकैती को अंजाम दे चलते बने। मंगलवार की देर रात पांच-छह की संख्या में हथियारबंद अपराधियों ने डॉक्टर अंकित के घर में प्रवेश के पूर्व तीन तालों को तोड़ा फिर अंदर प्रवेश कर गए।

तोड़फोड़ की आवाज सुन डॉक्टर अंकित बेडरूम से जैसे ही बाहर निकले। डकैतों ने उन्हें पिस्तौल सटा कर काबू कर लिया। फिर घर में मौजूद अन्य सदस्यों को कमरे में ही बंधक बना घर के अंदर रखे दस लाख रुपये नकद समेत करीब 50 लाख रुपये मूल्य के जेवरात समेट कर चलते बने।

डकैतों ने डॉक्टर की मां और पत्नी के सोने-हीरे-चांदी के सारे जेवरात ले लिए। बदमाशों ने घर के सदस्यों को शोर मचाने पर जान से मार डालने की धमकी दे रखी थी। डकैती डाल अपराधियों ने घर में लगे सीसी कैमरे में कैद फुटेज पुलिस को हाथ नहीं लगे इसके लिए डीवीआर ही नोच कर चलते बने।

बंधक बनाए गए सदस्य भयभीत हाल में डकैतों के चले जाने के काफी देर बाद तक असामान्य स्थिति में बने रहे। घटना की जानकारी पर पुलिस मौके पर पहुंच छानबीन शुरू कर दी है। घटना की जानकारी पर एसएसपी आनंद कुमार के निर्देश पर एसडीपीओ कहलगांव समेत कई थानों की पुलिस को अलर्ट कर दिया गया है।

घटना के उदभेदन के लिए तकनीकी सेल की भी मदद ली जा रही है। मामला हाइप्रोफाइल होने के कारण पुलिस पड़ोसी जिले की पुलिस से भी संपर्क साध छानबीन शुरू कर दी है। बता दें, जिस गांव में घटना घटी है। वर्तमान जदयू सांसद अजय कुमार मंडल के पैतृक गांव भी है।

घर के सारे सदस्यों को बांध कर इत्मिनान से की डकैती

डकैतों ने घर के सारे सदस्यों को बांध कर एक कमरे में कैद कर दिया फिर इत्मिनान से डकैती को अंजाम दिया। डकैत नकदी और जेवरात लेने के लिए बंधक बनाए गए सदस्यों को मार डालने की धमकी दे-दे कर सारे गहने और नकदी समेट रहे थे।

वारदात के तरीके बता रहे हैं, पहले से कर रखी होगी रेकी

कहलगांव के प्रसिद्ध चिकित्सक रहे डाक्टर मुरारी कुमार के पोते और हड्डी रोग विशेषज्ञ डा. संजय के भतीजे डाक्टर अंकित के घर की गतिविधि की बाकायदा डकैतों ने रेकी कर रखी होगी। पुलिस भी छानबीन में यह मान रही है कि जिस तरीके से डकैती को अंजाम दिया गया।

वह घर की रेकी और डाक्टर तथा उनके पारिवारिक सदस्यों की रेकी किये ही संभव हो सका होगा। पुलिस को भी डकैती की वारदात को लेकर अहम सुराग हाथ लगे हैं। पुलिस का दावा है कि बहुत जल्द डकैती की गुत्थी सुलझा लेगी।

ईंट कारोबारी गजेंद्र दुबे के घर डकैती के हुए प्रयास बाद नहीं चेती पुलिस

घोघा के प्रसिद्ध ईंट कारोबारी गजेंद्र प्रसाद दुबे के घर 12 दिसंबर 2023 की रात पांच-छह की संख्या में आए डकैतों ने घर में डकैती का प्रयास किया था लेकिन नौकर के विरोध बाद उसे बुरी तरह जख्मी कर डकैत भाग निकले थे। घोघा पुलिस उस बड़ी वारदात को हल्के में लिया।

एक माह बाद भी पुलिस मामले में कोई सुराग पता करने में कामयाब नहीं हुई। नतीजा डकैतों के हौसले बढ़ते चले गए। डकैत तब दुबे के घर प्रवेश के लिए तीन तालों में एक ही ताला तोड़ने में कामयाब हो सके थे।

घर के दूसरे माले पर ईंट कारोबारी का परिवार सो रहा था। पुलिस मामले में यदि सचेत रहती तो इतनी बड़ी वारदात नहीं हाेती।

यह भी पढ़ें-

Rahul Gandhi: भाजपा को अब इस तरह से चुनौती देगी कांग्रेस? राहुल ने किसानों से कर दिए ये तीन बड़े वादे

'जाति गणना लालू-तेजस्वी.. कई नकाब उतर जाएंगे...', RJD की CM नीतीश कुमार को I.N.D.I.A पर खरी-खरी

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।