Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 14, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Bihar Crime News: भागलपुर में शादी का झांसा देकर विधवा से दुष्कर्म, जब थाने पहुंची महिला तो...

    Updated: Wed, 14 Feb 2024 03:22 PM (IST)

    बिहार के भागलपुर में 25 वर्षीय विधवा महिला के साथ एक युवक द्वारा शादी का झांसा देकर वर्षों तक यौन शोषण मामले में मंगलवार को पीड़िता नवगछिया महिला थाना ...और पढ़ें

    भागलपुर में शादी का झांसा देकर विधवा से दुष्कर्म। (सांकेतिक फोटो)
    भागलपुर में शादी का झांसा देकर विधवा से दुष्कर्म। (सांकेतिक फोटो)

    HighLights

    1. शादी का झांसा देकर विधवा महिला से यौन शोषण।
    2. महिला थाना नवगछिया में दिए आवेंदन पर मामला दर्ज।

    संवाद सूत्र नवगछिया (भागलपुर)। बिहार के भागलपुर में बिहपुर थाना क्षेत्र के एक गांव की 25 वर्षीय विधवा महिला के साथ घर में घुसकर दुष्कर्म किए जाने का मामला सामने आया है।  इस मामले में पीड़िता ने मंगलवार को नवगछिया महिला थाना पहुंचकर केस दर्ज कराया है।

    थाना में दिए गए आवेदन में महिला ने बताया कि वह तीन बच्चों की मां है।  2020 में पति की मौत हो गई थी। पति की मौत के बाद वह मजदूरी करके अपने तीनों बच्चों और खुद का पेट भर रही थी।

    इसी बीच एक दिन सरबोध कुमार महतो नामक युवक चुपके से घर में घुसकर विरोध करने के बावजूद शादी करने की बात कहकर जबरन दुष्कर्म किया। इस घटना के अगले सुबह यह बात पूरे समाज में फैल गई।

    आवेदन के मुताबिक, सरबोध ने महिला से शादी करने की बात कही थी। इस घटना के बाद शादी का झांसा देकर वह महिला का यौन शोषण करता रहा, लेकिन अब वह शादी नहीं करना चाहता है। वह घर से फरार हो गया है।

    मारपीट करने का लगाया आरोप

    आवेदन ने महिला ने आरोप लगाया है कि बीते तीन फरवरी की रात 9 बजे अचानक सरबोध महतो, चरित्र महतो, अमित महतो, अमन महतो, राहुल कुमार और रमेश कुमार ने घसीट-घसीटकर लात-घूंसे से बेरहमी से मारा। 

    खबरें और भी

    आवेदन में लिखा है कि इन सभी आरोपियों का अपराधियों से सांठगांठ है। उपरोक्त अभियुक्तों ने पीड़ित महिला को जान से मारने की धमकी दिया है।

    पुलिस द्वारा सुलह कराने के बाद आरोपी फरार

    पीड़ित महिला ने बताया कि इस मामले को लेकर तीन फरवरी को स्थानीय बिहपुर थाना में आवेदन दिया तो बिहपुर पुलिस द्वारा सरबोध महतो को थाना लाकर उसके साथ मेरी तस्वीर लिया गया। इसके साथ ही चार गवाह के समक्ष सरबोध ने उससे शादी करने की बात कही थी, लेकिन तीन फरवरी की शाम को ही वह घर छोड़कर फरार हो गया।

    थानाध्यक्ष ने क्या कहा?

    नवगछिया महिला थानाध्यक्ष नीता कुमारी ने कहा, आवेदन पर कांड दर्ज कर लिया गया है, जांचोपरांत अभियुक्तों पर कार्रवाई होगी।

    यह भी पढ़ें: Bihar Politics: विजय चौधरी के घर हुई बैठक में नहीं पहुंचे JDU ये चार विधायक, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार करते रहे इंतजार

    बिहार में ये क्या हो रहा? JDU विधायक बीमा भारती को मिली हत्या की धमकी, FIR दर्ज