यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 28, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Bhagalpur News: महिला थाने में फंदे पर झूला पुलिस कर्मी, फोन पर बहस और गाली-गलौज के बाद ताक-झांक करने पर लगाई थी फटकार
भागलपुर में पुलिस केंद्र के वाहन कोषांग प्रभारी ने आत्महत्या कर ली है। उनका शव सीलिंग पाइप के सहारे महिला थाना भवन के ऊपरी तल स्थित बैरक से बरामद किया ...और पढ़ें

HighLights
- महिला थाने के ऊपरी तल स्थित बैरक में रहते थे अभिषेक कुमार
- फंदे से लटका मिला शव, छानबीन में जुटी पुलिस
जागरण संवाददाता, भागलपुर। पुलिस केंद्र के वाहन कोषांग प्रभारी सार्जेंट अभिषेक कुमार का शव फंदे पर लटका बरामद किया गया है। उनका शव सीलिंग पाइप के सहारे महिला थाना भवन के ऊपरी तल स्थित बैरक से बरामद किया गया है।
मंगलवार की सुबह अभिषेक से आठ बजे तक उनके मातहतों ने बातचीत की थी। उसके बाद जो उनके कमरे का दरवाजा बंद हुआ फिर खुला नहीं। समय पर ऑफिस नहीं आने पर मातहतों ने दरवाजे पर दस्तक दी। कोई हलचल नहीं होने पर सूचना एसएसपी आनंद कुमार को दी।
उनके निर्देश पर सिटी डीएसपी अजय कुमार पास मौजूद आवास से दौड़े हुए पहुंचे। फिर तो उनके कमरे के दरवाजा का लॉक बाहर से तोड़ दिया गया। अंदर उनका शव फंदे पर लटका मिला। चंद मिनट में रेंज डीआइजी विवेकानंद, एसएसपी आनंद कुमार अमले के साथ मौके पर पहुंच गए।
स्वजनों को दी गई जानकारी
फिर घटना की जानकारी रेंज डीआइजी ने पुलिस महानिदेशक आरएस भट्ठी समेत अन्य सक्षम प्राधिकार को भेज आवश्यक कार्रवाई में लग गए। शव का मुआयना, फारेंसिक जांच बाद पंचनामा कराया। अभिषेक कुमार के स्वजनों को दुखद घटना की जानकारी दी।
खबरें और भी
अभिषेक कुमार गया जिले के जमड़ी चेरकी के रहने वाले थे। 2019 बैच के सार्जेंट थे। 2022 में भागलपुर जिला बल में योगदान दिया था। उनके घर वाले सूचना पर घर से रवाना हो चुके हैं। उनके आगमन बाद ही मामले में पोस्टमार्टम कराने की बात पुलिस अधिकारियों ने कही है।
मोबाइल पर सुबह हुई थी किसी से तीखी बहस
अविवाहित एमटी सार्जेंट अभिषेक की मंगलवार की सुबह किसी से तीखी बहस हुई थी। तब उनकी तेज आवाज सुन एक पुलिसकर्मी ने उनके बैरक वाले कमरे तक पहुंच कर ताकझांक कर माजरा जानने की कोशिश की थी, लेकिन अभिषेक उस पुलिसकर्मी को भी डांट लगा दी।
सहमा पुलिसकर्मी वहां से सिर झुका कर तेजी से निकल गया था।लेकिन अभिषेक की मोबाइल पर तीखी बहस गाली-गलौज में बदल गई थी।
शांत और सरल स्वभाव के अभिषेक कुमार को इतना गरम और गुस्से में शायद ही किसी ने देखा था। पुलिस अधिकारी अभिषेक के आत्महत्या के कारणों को जानने में लगे हुए हैं। फिलहाल पारिवारिक कलह की बात सामने आ रही है।