विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 10, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Delhi Chunav Result: 'झूठ-फरेब और धोखा हारा', AAP पर बरसे डिप्टी सीएम; बिहार को लेकर भी किया बड़ा दावा

Published: Mon, 10 Feb 2025 12:03 PM (IST)

राजधानी दिल्ली के चुनाव में बीजेपी को मिली जीत के बाद भाजपा कार्यकर्ताओं में जश्न का माहौल है। वहीं दूसरी ...और पढ़ें

डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी ने AAP पर कसा तंज
डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी ने AAP पर कसा तंज

HighLights

  1. उपमुख्यमंत्री का भागलपुर हवाई अड्डा पर भव्य स्वागत
  2. निजी कार्यक्रम में भाग लेने भागलपुर आए थे सम्राट चौधरी

जागरण संवाददाता, भागलपुर। झूठ और फरेब हारती ही है। दिल्ली में झूठ, फरेब व धोखा देने वालों की हार हुई है। जिस तरह से दिल्ली में केजरीवाल की सरकार झूठ फैला रही थी। बिहारी व पूर्वांचल वालों को गाली दे रहे थे। पूर्वांचल के लोगों ने केजरीवाल से बदला ले लिया है। उक्त बातें सूबे के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने रविवार को हवाई अड्डे पर कहीं।

निजी कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे

उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी एक निजी कार्यक्रम में हिस्सा लेने के लिए भागलपुर आए हुए थे। उन्होंने कहा कि दिल्ली में भाजपा की यह जीत विकास और सुशासन को सुनिश्चित कर रही है। जनता ने यह स्पष्ट कर दिया कि उन्हें आप-दा के खोखले वादों पर नहीं बल्कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जनकल्याणकारी नीतियों पर विश्वास है।

पूर्ण बहुमत से बनेगी NDA की सरकार : सम्राट चौधरी

उन्होंने कहा कि बिहार में एनडीए एकजुट है। प्रगति यात्रा के माध्यम से और सभी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष संगठन की बैठक कर रहे हैं। गठबंधन एक है। प्रधानमंत्री 24 फरवरी को भागलपुर आ रहे हैं। 2025 में बिहार में एनडीए में पूर्ण बहुमत की सरकार बनेगी।

हवाई अड्डा पर उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी का भाजपा जिला अध्यक्ष संतोष कुमार के नेतृत्व में भव्य स्वागत किया गया। भागलपुर जिला अध्यक्ष ने अंगवस्त्र और बुके देकर स्वागत किया।

इस मौके पर पीरपैंती विधायक ई. ललन पासवान, एमएलसी डॉ. एनके यादव, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य पवन मिश्रा, रोहित पांडेय, प्रीति शेखर, बंटी यादव, नभय चौधरी, अभय वर्मन, नितेश सिंह, मृणाल शेखर, चन्दन ठाकुर, श्रीकांत कुशवाहा मौजूद थे।

कटिहार: दिल्ली में मिली जीत के बाद भाजपा में जश्न का माहौल

भाजपा जिलाध्यक्ष मनोज राय के अध्यक्षता में शहर के शहीद चौक पर दिल्ली विधानसभा चुनाव में ऐतिहासिक एवं प्रचंड जीत पर जश्न मनाया गया। मौके पर उपस्थित कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर जीत की खुशी में विजय उत्सव मनाया।

कार्यक्रम में मुख्य रूप से उपस्थित पूर्व उपमुख्यमंत्री तारकिशोर प्रसाद ने कहा कि मोदी के नेतृत्व और भाजपा की नीतियों पर जनता का विश्वास एक बार फिर साबित हुआ।

बीजेपी कार्यकर्ताओं ने मनाया दिल्ली चुनाव में मिली जीत का जश्न।

मनोज राय ने कहा कि दिल्ली में झूठ के शासन का अंत हुआ है। यह अहंकार और अराजकता की हार है। यह ‘मोदी की गारंटी’ और पीएम मोदी के विकास के विजन पर दिल्लीवासियों के विश्वास की जीत है।

उन्होंने कहा कि नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा अपने सभी वादे पूरे कर दिल्ली को विश्व की नंबर एक राजधानी बनाने के लिए संकल्पित है।

इस अवसर पर पूर्व जिलाध्यक्ष लक्खी प्रसाद महतो, चंद्र भूषण ठाकुर,भाजपा जिला महामंत्री रामनाथ पांडे, वीरेंद्र यादव ,सौरभ कुमार मालाकार ,लोकसभा सह संयोजक गोविंद अधिकारी ,जिला उपाध्यक्ष प्रेम प्रकाश चौधरी, मुकेश पासवान, शोभा जयसवाल, सीमा झा।

युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष गौरव पासवान ,महिला मोर्चा अध्यक्ष रीना झा, नगर अध्यक्ष बबलू पासवान,मंटू शाह सहित भाजपा के नगर एवं मोर्चा व प्रकोष्ठ के पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में कार्यकर्ता जीत के जश्न में मिष्ठान खिलाकर एवं आतिशबाजी कर जश्न मनाया।

ये भी पढ़ें

Bihar Politics: बिहार में छिड़ी सियासी 'महाभारत', BJP प्रदेश अध्यक्ष ने NDA को बताया पांडव; किसे कहा कौरव?

मुजफ्फरपुर में सकरा विधायक के साथ मारपीट, भीड़ ने भी कर दी आरोपित की धुनाई

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।