Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    बिहार में अवैध संबंध छिपाने के लिए मां ने ही रची बेटी की हत्या की साजिश, प्रेमी के साथ मिलकर खेत में फेंका

    Updated: Tue, 28 Apr 2026 01:55 AM (IST)

    एक कलयुगी मां ने अपने अवैध संबंध को छिपाने के लिए प्रेमी के साथ मिलकर बेटी की हत्या की साजिश रची, लेकिन बेटी बच गई और मामला उजागर हो गया। ...और पढ़ें

    सांकेतिक तस्वीर

    सांकेतिक तस्वीर

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    संवाद सूत्र, पीरपैंती। मां की ममता को कलंकित कर देने वाली एक घटना थाना क्षेत्र से सामने आई है। एक कलयुगी मां ने अपने अवैध संबंध को छिपाने के लिए प्रेमी के संग मिलकर बेटी की हत्या की साजिश रच दी। ऊपर वाले ने उसकी जान बख्श दी और मां के प्रेम संबंध का भंडाफोड़ हो गया। 

    पुलिस की जांच में सामने आया कि रविवार की अल सुबह जो लड़की मक्के की खेत में बेहोश पड़ी कराहते मिली थी, उसे मारने की साजिश मां की ही थी।

    पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

    जानकारी के अनुसार बाखरपुर थाना क्षेत्र के एक गांव की नाबालिग लड़की की मां का एक युवक से ही प्रेम प्रसंग चल रहा था। इस बात को बेटी जब पूरी तरह जान गई तो मां को खुलासा होने का डर सताने लगा। 

    एसएसपी कार्यालय भागलपुर से प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से मिली जानकारी के अनुसार पुलिस ने हत्या की साजिश को नाकाम करते हुए आरोपित गोलू कुमार को कहलगांव के कलगीगंज से गिरफ्तार कर लिया है।

    अल सुबह शौच को गए ग्रामीणों की पड़ी थी खेत में नजर

    मालूम हो कि 26 अप्रैल को एक नाबालिग लड़की गदहिया ढाब के समीप मक्का खेत में बेहोशी की हालत में मिली थी। उसके गले पर जख्म का निशान था। सुबह शौच के लिए निकले ग्रामीणों ने कराहने की आवाज सुनकर हल्ला किया। तब तक उसकी मां सहित अन्य स्वजन उसे उठाकर घर ले गए। 

    मां ने अपनी 11 वर्षीय बेटी के साथ एक व्यक्ति द्वारा दुष्कर्म कर जान मारने की नीयत से खेत में फेंक देने का आरोप लगाया था। मायागंज भागलपुर में उक्त नाबालिग लड़की दूसरे दिन भी इलाजरत है।

    गिरफ्तार आरोपित ने गहन पूछताछ में स्वीकार किया अपराध

    मामले के उद्भेदन के लिए एसएसपी के निर्देश में पुलिस अधीक्षक (नगर) की निगरानी में तथा एसडीपीओ टू के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया गया। गठित टीम में डीआईयू टीम भागलपुर, थानाध्यक्ष नागेंद्र राम, एसआई अरविंद कुमार सिंह व पुलिस बल शामिल थे। टीम ने इस कांड में संलिप्त प्राथमिक नामजद आरोपित को कहलगांव क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया। 

    खबरें और भी

    पुलिस की पूछताछ में मामले ने बड़ा नाटकीय मोड़ लिया। नाटकीय तरीके से लड़की की हत्या का साजिश उजागर हुआ है। पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्त ने पूछताछ में अपना अपराध स्वीकार कर लिया है। 

    गहन पूछताछ में उसने बताया कि उसका पीड़िता की मां के साथ अवैध संबंध था, जिसकी जानकारी लड़की को हो गई थी। इसी बात को छिपाने के लिए लड़की की मां द्वारा उसकी हत्या करने की साजिश रची गई। घटना को अंजाम देकर उसे मृत समझ मक्का की खेत में फेंक दिया गया था। थानाध्यक्ष नागेंद्र कुमार ने बताया कि पीड़िता की मां को गिरफ्तार कर लिया गया है।