Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 02, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    भागलपुर के लोगों को मिल गया एक और गिफ्ट, फोरलेन पर पहुंचने में होगी आसानी; यहां बनेगा नया फ्लाईओवर

    Updated: Sun, 02 Feb 2025 04:21 PM (IST)

    भागलपुर के लोगों के लिए खुशखबरी है। मिरजानहाट शीतला स्थान से भीखनपुर तक बन रहे भोलानाथ फ्लाईओवर के बाद दक्षिणी क्षेत्र में एक और रेल ओवर ब्रिज बनेगा। ...और पढ़ें

    भागलपुर में बनेगा एक और रेलवे ओवरब्रिज। (सांकेतिक फोटो)
    भागलपुर में बनेगा एक और रेलवे ओवरब्रिज। (सांकेतिक फोटो)

    HighLights

    1. मुख्यमंत्री ने बौंसी पुल के पास निर्माण स्थल का लिया जायजा, दक्षिणी क्षेत्र की बढ़ेगी कनेक्टिविटी
    2. प्रारंभिक स्टीमेट तैयार, प्रशासनिक स्वीकृति के लिए मंगलवार तक सरकार को भेजा जाएगा

    जागरण संवाददाता, भागलपुर। मिरजानहाट शीतला स्थान से भीखनपुर तक बन रहे भोलानाथ फ्लाईओवर के बाद दक्षिणी क्षेत्र में एक और रेल ओवर ब्रिज (आरओबी) बनेगा।

    शनिवार को प्रगति यात्रा के दौरान बौंसी पुल के पास निर्माणस्थल देखने पहुंचे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने शहर के दक्षिणी क्षेत्र में कनेक्टिविटी आसान करने के लिए एक और फ्लाईओवर के निर्माण की घोषणा की।

    सीएम की उद्घोषणा के साथ ही इस दिशा में पहल शुरू कर दी गई है। यह आरओबी मिरजानहाट शीतला स्थान से बाईपास की ओर जाने वाले बौंसी रेल पुल संख्या-2 होते हुए बनेगा।

    122 करोड़ की लागत से बनने वाले शीतल स्थान चौक से गोराडीह सड़क पर फ्लाईओवर का प्रारंभिक स्टीमेट तैयार कर लिया गया है। मंगलवार तक प्रशासनिक स्वीकृति के लिए सरकार को भेजा जाएगा।

    बाईपास, मिरजानहाट और गुड़हट्टा चौक से जुड़ेगा यह पुल

    नया आरओबी शीतला स्थान के पास अभी बन रहे भोलानाथ फ्लाईओवर में ऊपर से मिल जाएगा। इसके साथ ही बाईपास की ओर, मिरजानहाट और गुड़हट्टा चौक वाली सड़क से जुड़ जाएगा।

    इसके लिए पुल निर्माण निगम ने पूरी तहर से प्लान तैयार किया है। दिल्ली की कंसल्टेंसी एजेंसी को इसका जिम्मा दिया गया है। इसमें दो तरह के प्रस्ताव तैयार किए जा रहे हैं।

    पहला, शीतला स्थान से बौंसी रेल पुल संख्या-2 के बीच में फ्लाईओवर बनाने का प्रस्ताव और दूसरा फ्लाईओवर को चारों तरफ से मिलाने का प्रस्ताव तैयार किया जा रहा है। इसकी लंबाई भी करीब एक किलोमीटर होगी।

    अधिकारियों के अनुसार फ्लाईओवर की लंबाई 900 मीटर होगी। लेकिन अप्रोच सहित इसकी लंबाई सवा दो किलोमीटर होगी। शीलता स्थान की ओर 550-600 मीटर और गोराडीह की ओर 600-700 मीटर लंबाई होगी। जबकि इस फ्लाईओवर की चौड़ाई भी भोलानाथ फ्लाईओवर की तरह 8.5 मीटर होना है।

    शीतला स्थान के पास आरओबी पर चारों तरफ निकलेगा अप्रोच

    शीतला स्थान चौक (लक्ष्मण विवाह भवन) के पास गोलंबर बनाकर सिकंदरपुर, मिरजानहाट सहित चारों तरफ अप्रोच निकालने की योजना है। इससे यह सीधे भागलपुर-हंसडीहा एनएच से जुड़ जाएगा।

    चारों तरफ कनेक्टिविटी हो जाने से लोगों को जाम से मुक्ति मिलेगी। यातायात सुलभ होगा। इसमें 300 करोड़ से अधिक खर्च का अनुमान है। भूमि अधिग्रहण भी करना होगा।

    इसका स्टीमेट बन चुका है। इसे अब प्रशासनिक स्वीकृति के लिए भेजा जाएगा। डिजाइनर भी आया था। डिजाइनर दिल्ली का है। प्रशासनिक स्वीकृति मिलने पर काम होगा। डिटेल प्रोजेक्ट रिपोर्ट तैयार होने के बाद टेंडर की प्रक्रिया शुरू कर होगी। अधिकारियों के अनुसार जल्द ही सर्वे भी किया जाएगा।

    सभी फोरलेन पर पहुंचने में होगी आसानी

    गोराडीह में अंतरराज्यीय बस स्टैंड बनाने की योजना है। इस फ्लाईओवर के बनने से कनेक्टिविटी बढ़ जाएगी। बस स्टैंड आने-जाने वालों को सुविधा होगी। बौंसी रेल पुल के पास फ्लाईओवर बनने से फोरलेन सड़क जाने की राह आसान होगी। बौंसी रेल पुल-संख्या 2 के पास भी जलजमाव की समस्या बनी रहती है।

    खबरें और भी

    इससे दक्षिणी क्षेत्र के साथ-साथ शहर के बाकी हिस्से के लोग भी भोलानाथ फ्लाईओवर से बौंसी फ्लाईओवर होते सीधे बाईपास और वहां से मुंगेर-मिर्जाचौकी फोरलेन सड़क होकर कहीं भी आ-जा सकेंगे। दक्षिणी क्षेत्र की करीब डेढ़ लाख की आबादी को आवागमन में सहूलियत होगी।

    यह भी पढे़ं- 

    दुमका-भागलपुर रूट को लेकर आ गया नया अपडेट, रेलवे विभाग लेने जा रहा अहम फैसला; 15 दिनों के अंदर मिलेगी खुशखबरी!

    भागलपुर के लोगों की हो गई बल्ले-बल्ले, नीतीश ने दे दी एक साथ ढेर सारी खुशखबरी; एयरपोर्ट को लेकर आया बड़ा अपडेट