Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    PM सूर्य घर योजना: बिहार में 24 हजार से अधिक घरों में लगा सोलर, ₹161.76 करोड़ की जारी हुई सब्सिडी

    Updated: Thu, 30 Jul 2026 11:27 AM (IST)

    बिहार में पीएम सूर्य घर योजना के तहत 24,000 से अधिक घरों में सोलर रूफटॉप लगाए गए हैं, जिसके लिए ₹161.76 करोड़ की सब्सिडी जारी की गई है। ...और पढ़ें

    AI Generated Image

    AI Generated Image

    HighLights

    1. बिहार में 24,238 घरों में सोलर रूफटॉप स्थापित।

    2. योजना के तहत ₹161.76 करोड़ की सब्सिडी जारी।

    3. गुणवत्ता नियंत्रण और शिकायत निवारण हेतु हेल्पलाइन।

    जागरण संवाददाता, भागलपुर। प्रधानमंत्री सूर्य घर : मुफ्त बिजली योजना के तहत जिले के 1,144 परिवारों के घरों पर अब तक सोलर रूफटाप सिस्टम स्थापित किए जा चुके हैं।

    इन लाभार्थियों को केंद्र सरकार की ओर से 7.75 करोड़ की सब्सिडी भी जारी की गई है। यह जानकारी संसद के मानसून सत्र में सांसद अजय कुमार मंडल द्वारा पूछे गए सवाल के उत्तर में केंद्र सरकार ने दी।

    सांसद ने संसद में योजना की प्रगति के साथ-साथ बैंक ऋण स्वीकृति में हो रही देरी और कुछ स्थानों पर निम्न गुणवत्ता के उपकरण लगाए जाने की शिकायतों का मुद्दा भी उठाया।

    केंद्र सरकार के अनुसार 22 जुलाई 2026 तक बिहार में योजना के तहत 87,787 आवेदन प्राप्त हुए हैं। इनमें 24,238 रूफटाप सौर प्रणाली स्थापित की जा चुकी हैं, जबकि 24,970 परिवारों को योजना का लाभ मिला है।

    राज्य में अब तक 161.76 करोड़ की सब्सिडी जारी की जा चुकी है। सांसद ने जिले के अधिक से अधिक पात्र परिवारों से इस उपयोगी योजना का लाभ उठाने की अपील की।

    केंद्र सरकार ने योजना के तहत लगाए जाने वाले उपकरणों की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए सख्त मानक लागू होने, पंजीकृत विक्रेताओं से उनकी खरीद करने व पांच वर्ष तक नि:शुल्क रखरखाव अनिवार्य किए जाने की जानकारी दी है।

    इसके अलावा थर्ड-पार्टी निरीक्षण की व्यवस्था की गई है। शिकायतों के त्वरित समाधान के लिए 15555 टोल-फ्री हेल्पलाइन संचालित की जा रही है। सांसद ने कहा कि यदि किसी लाभार्थी को बैंक ऋण, सोलर वेंडर या अन्य किसी प्रकार की परेशानी का सामना करना पड़ रहा है तो वे तत्काल शिकायत दर्ज कराएं।

    यह भी पढ़ें- बिहार में 50 लाख घरों को मिलेगी मुफ्त सौर ऊर्जा, सम्राट सरकार खरीदेगी अतिरिक्त बिजली