Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 22, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    CM नीतीश के बेटे की सियासी एंट्री की अटकलों पर BJP का आ गया जवाब, प्रदेश अध्यक्ष ने कर दिया सब कुछ क्लियर

    Updated: Sat, 22 Feb 2025 05:45 PM (IST)

    भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल ने तेजस्वी यादव के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के स्वास्थ्य पर दिए बयान पर पलटवार किया है। उन्होंने कहा कि तेजस्वी क ...और पढ़ें

    CM नीतीश के बेटे की सियासी एंट्री की अटकलों पर BJP का आ गया जवाब
    CM नीतीश के बेटे की सियासी एंट्री की अटकलों पर BJP का आ गया जवाब

    HighLights

    1. मुख्यमंत्री के तबीयत खराब को लेकर किए गए टिप्पणी पर जमकर बरसे भाजपा और जदयू के प्रदेश अध्यक्ष
    2. भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल बोले- समाजवाद के प्रेरणास्रोत है नीतीश, साथ ही एक अच्छे पिता भी

    अभिषेक प्रकाश, भागलपुर। तेजस्वी जी राजनीति छोड़कर बीच में डॉक्टर की डिग्री ले लिए हैं। असली पढ़ाई तो कर नहीं पाए। मैट्रिक फेल रह गए।

    उन्होंने कहा कि उनको कुछ चीज डॉक्टर पर छोड़ना चाहिए। बहुत ज्यादा मेडिकल एक्सपर्ट नहीं बनना चाहिए। अगर राजनीति एक्सपर्ट है तो चलेगा लेकिन अब मेडिकल एक्सपर्ट भी बन गए यह कैसे संभव है।

    यह तंज मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के तबीयत पर पूर्व डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव के दिए गए बयान पर सर्किट हाउस में हुए प्रेस वार्ता में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल ने कही।

    वहीं, दूसरी ओर जदयू के प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा ने कहा कि जिस तरह मुख्यमंत्री जी ने प्रगति यात्रा में चार डिग्री से लेकर 40 डिग्री तक हर जगह जाकर न्याय के साथ विकास की जो गाथा लिखी है वह काबिले तारीफ है।

    मुख्यमंत्री के द्वारा प्रगति यात्रा के साथ जो विकास की आंधी बही है इसको देखकर विपक्ष औंधे मुंह गिर गया है। और अनर्गल बयान देते हुए गाल बजाने शुरू कर दिए हैं।

    उन्होंने कहा कि हमारे नेता मुख्यमंत्री जी न्याय के साथ विकास करते हैं। इसलिए बिहार की जनता समझ चुकी है की किन के साथ हमें रहना है। 

    अगर राजनीति के लायक हैं और राजनीति में आना चाहते हैं तो स्वागत है

    मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार के राजनीति में आने की अटकलें तेज हो गई हैं। इसको लेकर पूछे गए सवाल पर जवाब देते हुए भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल ने स्पष्ट रूप से कहा कि अगर वह राजनीति के लायक हैं और राजनीति में आना चाहते हैं तो मैं भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष के नाते उनका स्वागत करता हूं।

    परिवारवाद की राजनीति में जो परिभाषा है वह यह है कि चांदी का चम्मच मुंह में लेकर 18 साल हुआ नहीं और राजा बनने की तैयारी करने लगे।

    मैंने कहा था कि एक अच्छे पिता हैं। जो आज इतने वर्षों यानी 20 साल से बिहार की बागडोर को संभाल रहे हैं। इससे पहले केंद्र में भी मुख्यमंत्री के पद पर रहे हैं।

    हम लोग जब बचपन में थे तब वह सक्रिय राजनीति में ऊंचे पायदान पर थे। तो उस महान पिता ने अभी तक अपने बच्चों को राजनीति में नहीं लाया है। यह बड़ी बात है।

    भाजपा अध्यक्ष ने तेजस्वी पर बोला हमला

    • दिलीप जायसवाल ने कहा कि मैं बोलता हूं तो लोग कहते हैं की बहुत बोलता है। उन्होंने प्रतिपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि विपक्ष के बच्चे जवान भी नहीं हुए कि पहले से ही कुर्सी बनाने लगे।
    • दोनों में फर्क समझना जरूरी है। इसलिए इतने लंबे राजनीति विचारधारा वाले पिता के बेटे को अब राजनीति में जरूर आना चाहिए।

    यह भी पढ़ें-

    नीतीश सरकार के नए प्लान से मालामाल हो जाएंगे बिहार के किसान! कृषि विभाग ने कर दिया बड़ा एलान

    IAS अनामिका के साथ शादी के बंधन में बंधे IAS प्रवीण, UPSC में 7 रैंक लाकर लहराया था परचम

    खबरें और भी