यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 24, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Bihar Rain Update: बिहारवासियों के लिए 'गुड न्यूज', इस तारीख के बाद झमाझम बारिश के आसार
बिहार कृषि विश्वविद्यालय के ग्रामीण कृषि मौसम सेवा के नोडल पदाधिकारी डॉ. सुनील कुमार ने बताया कि 24 से 28 मई के बीच भागलपुर में अधिकतम तथा न्यूनतम ताप ...और पढ़ें

HighLights
- छाए रहेंगे बादल, चार दिन बाद फिर वर्षा के आसार
- एक दिन में बढ़ा सात डिग्री पारा, उमस भरी गर्मी से बढ़ाई परेशानी
- फिलहाल कभी गर्मी तो कभी राहत दिलाती रहेगी पूर्वा हवा
संवाद सहयोगी, भागलपुर। Bihar Rain Update एक दिन में सात डिग्री अधिकतम तापमान बढ़ गया जिससे कई दिनों बाद गुरुवार को दिन में उमस भरी गर्मी से परेशानी रही। वहीं, अब शहर के उपर हल्के बादल छाए रहेंगे। धूप छांव की स्थिति बनी रहेगी।
कभी तेज हवा राहत देगी तो कभी हवा थमने और धूप की वजह से उमस भरी गर्मी का भी एहसास होगा। तापमान सामान्य रहेगा। कभी कभी घने बादल छा जाएगा। चार दिन बाद फिर कहीं हल्की तो कहीं मध्यम वर्षा हो सकती है।
भागलपुर में कैसा रहेगा मौसम
कुल मिलाकर फिलहाल मौसम सामान्य रहेगा। बिहार कृषि विश्वविद्यालय के ग्रामीण कृषि मौसम सेवा के नोडल पदाधिकारी डॉ. सुनील कुमार ने बताया कि 24 से 28 मई के बीच भागलपुर में अधिकतम तथा न्यूनतम तापमान सामान्य रह सकता है। आसमान में हल्के बादल छाये रह सकते हैं। इस दौरान 26 मई से हल्की वर्षा की संभावना है।
इस दौरान पूर्वा हवा चलेगी और हवा की गति 6 से 8 किलोमीटर प्रति घंटा रहने की संभावना है। भारत मौसम विज्ञान के अनुसार, भागलपुर में गुरुवार को अधिकतम तापमान 36.2 डिग्री सेल्सियस, न्यूनतम तापमान 25.0 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया।
खबरें और भी
80 प्रतिशत आद्रता के साथ 8 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से पूर्व हवा चल रही है। आसमान में बादल छाए रहेंगे। धूप छांव की स्थिति बनी रहेगी। उमस भरी गर्मी रह सकती है।
ये भी पढ़ें- MBBS सप्लीमेंट्री परीक्षा पर उठे सवाल, निजी कॉलेज वाले पास तो सरकारी वाले फेल
ये भी पढ़ें- कमाल का 'क्विक वॉटरिंग सिस्टम', ट्रेन आते ही 10 मिनट में 24 कोच लबालब