बिहार के पथ निर्माण मंत्री शैलेंद्र ने दिल्ली में नितिन नवीन से की 53 हजार करोड़ की योजनाओं पर चर्चा, पटना के लिए खास
बिहार के पथ निर्माण मंत्री इंजीनियर शैलेंद्र ने दिल्ली में पूर्व मंत्री नितिन नवीन से मुलाकात कर राज्य की 53 हजार करोड़ की सड़क व पुल परियोजनाओं पर चर ...और पढ़ें

बिहार के पुलों की ड्रोन से होगी सुरक्षा, मंत्री ई. शैलेंद्र ने दिल्ली में नितिन नवीन से मुलाकात कर दी पूरी जानकारी
HighLights
मंत्री शैलेंद्र ने नितिन नवीन से दिल्ली में मुलाकात की।
बिहार में 53 हजार करोड़ की सड़क परियोजनाओं पर चर्चा।
पटना में बनेगा पुलों की ड्रोन मॉनिटरिंग कमांड सेंटर।
संवाद सूत्र, बिहपुर (भागलपुर)। Bihar Road And Bridge Construction Project: बिहार सरकार के पथ निर्माण मंत्री सह बिहपुर विधानसभा क्षेत्र के भाजपा विधायक इंजीनियर शैलेंद्र ने गुरुवार को दिल्ली में भाजपा के वरिष्ठ नेता व बिहार के पूर्व पथ निर्माण मंत्री नितिन नवीन से शिष्टाचार मुलाकात की। इस दौरान मंत्री ने उन्हें बुके व अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया।
बिहार की सड़कों और पुलों के विकास पर हुआ मंथन
इस महत्वपूर्ण बैठक के दौरान मंत्री ई. शैलेंद्र ने नितिन नवीन के साथ आगामी सांगठनिक विषयों के अलावा बिहार में चल रही विभिन्न सड़क व पुल परियोजनाओं की वर्तमान स्थिति पर विस्तार से चर्चा की। नितिन नवीन के बिहार में पूर्व पथ निर्माण मंत्री रहने के अनुभवों का लाभ उठाते हुए कई अहम मुद्दों पर मार्गदर्शन लिया गया।
पटना में बनेगा पुलों की ड्रोन मॉनिटरिंग का कमांड सेंटर
ई. शैलेंद्र ने उन्हें बिहार में बनने वाले नए एक्सप्रेस-वे, पीआरएमसी, ब्रिज हेल्थ कार्ड और राज्य के सभी पुलों की सुरक्षा के लिए शुरू होने वाले ड्रोन रिव्यू सिस्टम के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बताया कि पुलों की होने वाली इस हाईटेक ड्रोन मॉनिटरिंग का मुख्य कंट्रोल एंड कमांड सेंटर राजधानी पटना में स्थापित किया जाएगा।
बिहार में 53 हजार करोड़ की सड़क परियोजनाओं को गति
मुलाकात के दौरान बताया गया कि वर्तमान में राज्य के भीतर लगभग 53 हजार करोड़ रुपये से अधिक की भारी-भरकम राशि से सड़क परियोजनाओं को एक नई रफ्तार मिली है। इसके साथ ही नवगछिया के जाह्नवी चौक से अगुवानी घाट होकर पटना तक गंगा के उत्तरी तट पर एक बेहद महत्वाकांक्षी सड़क निर्माण के प्रस्ताव पर भी चर्चा हुई।
खबरें और भी
उत्तर बिहार की कनेक्टिविटी को मिलेगी ऐतिहासिक मजबूती
इस नए सड़क मार्ग के प्रस्ताव पर दोनों नेताओं के बीच सकारात्मक सहमति बनी है, जिसके धरातल पर उतरने से उत्तर बिहार की रोड कनेक्टिविटी को एक ऐतिहासिक मजबूती मिलेगी। मंत्री ने कहा कि यह भेंट बेहद सकारात्मक रही और पूर्व मंत्री के अनुभवों से राज्य में बुनियादी ढांचे के विकास को और गति देने में मदद मिलेगी।