बिहार: रक्षाबंधन के एक दिन पहले गंगा में डूबा चार बहनों का इकलौता भाई, परिवार में पसरा मातम
रक्षाबंधन से एक दिन पहले भागलपुर के टपुआ गंगा घाट पर गंगा स्नान के दौरान 23 वर्षीय युवक विष्णु कुमार ...और पढ़ें

रक्षाबंधन के एक दिन पहले गंगा में डूबा चार बहनों का इकलौता भाई, परिवार में पसरा मातम
HighLights
रक्षाबंधन से एक दिन पहले युवक गंगा में डूबा।
23 वर्षीय विष्णु कुमार चार बहनों का इकलौता भाई था।
भागलपुर के टपुआ गंगा घाट पर हुई दुखद घटना।
पंचायत सूत्र, रानीदियारा (पीरपैंती)। एकचारी थाना क्षेत्र के टपुआ गंगा घाट पर गुरुवार की शाम गंगा स्नान के क्रम में तेज बहाव में जाने के कारण 23 वर्षीय युवक की डूबने से मौत हो गई।
मृतक की पहचान टपुआ निवासी स्व निरंजन मंडल के पुत्र विष्णु कुमार के रूप में हुई। वह भाई में अकेला था और चार बहनें हैं। रक्षाबंधन से एक दिन पूर्व ही चारो बहनों का इकलौता भाई नहीं रहा।
नहाने के दौरान तेज बहाव में जाते ही वहां मौजूद ग्रामीण सुरेश रजक, सौरभ कुमार, राणा यादव एवं बिरेंद्र कुमार ने उसे बचाने की भरपूर कोशिश की। तेज बहाव के कारण जब तक उसे नदी से बाहर निकाला गया, उसका दम टूट चुका था।
ग्रामीणों एवं स्वजनों ने बताया कि बड़ी मन्नत के बाद चार बहनों का इकलौता भाई ईश्वर ने दिया था, जबकि पिता निरंजन मंडल की चार साल पूर्व ही अकास्मिक मृत्यु हो गई है। परिवार में एक भी पुरुष नहीं हैं।
रक्षाबंधन पर्व को लेकर परिवार में उत्साह का माहौल पल भर में मातम में बदल गया। चारों बहन का रो-रो कर बुरा हाल है। उन सभी के मुंह से सिर्फ एक ही शब्द निकल रहा है कि अब राखी किसको बांधेंगे। फिर बेसुध हो जा रही थीं।
सूचना मिलते ही एकचारी थानाध्यक्ष बबलू कुमार पुलिस बलों के साथ पहुंचे तथा पोस्टमार्टम में भेजने की प्रक्रिया में शुरू कर दी। थानाध्यक्ष ने बताया कि अग्रिम कार्रवाई की जा रही है।
