Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 28, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    BPSC Success Story: रश्मि सेल्फ स्टडी कर पहले प्रयास में बनीं ग्रामीण विकास पदाधिकारी, रंग लाई कोरोना काल की मेहनत

    By Jagran NewsEdited By: Prateek Jain
    Updated: Sat, 28 Oct 2023 06:46 PM (IST)

    BPSC 67th Final Result 2023 67वीं बीपीएससी संयुक्‍त परीक्षा का रिजल्ट जारी हो गया है। भागलपुर के सबौर की रहने वाली रश्मि भारती ने अपने पहले ही प्रयास ...और पढ़ें

    रश्मि भारती पहले ही प्रयास में सफल होकर ग्रामीण विकास पदाधिकारी के पद पर चयनित हुई हैं।
    रश्मि भारती पहले ही प्रयास में सफल होकर ग्रामीण विकास पदाधिकारी के पद पर चयनित हुई हैं।

    HighLights

    1. सबौर की रहने वाली है रश्मि भारती, माता-पिता दोनों है शिक्षक
    2. कोरोना काल में रोज 10 से 12 घंटे करती थीं पढ़ाई
    3. 2019 में तिलकामांझी भागलपुर यूनिवर्सिटी से किया है ग्रेजुएशन
    4. 67वीं संयुक्‍त बीपीएससी परीक्षा में आया 757वां रैंक

    जागरण संवाददाता, भागलपुर। 67वीं बीपीएससी संयुक्‍त परीक्षा का रिजल्ट जारी हो गया है। भागलपुर के सबौर की रहने वाली रश्मि भारती अपने पहले ही प्रयास में इस सफल होकर ग्रामीण विकास पदाधिकारी के पद पर चयनित हुई हैं।

    रश्मि भारती ने बताया कि वह जवाहर नवोदय विद्यालय गोड्डा से उनकी मैट्रिक इंटर की पढ़ाई हुई है। इसके बाद तिलकामांझी भागलपुर यूनिवर्सिटी से जूलाजी से उन्होंने स्नातक 2019 में किया है।

    नहीं लिया कोचिंग का सहारा

    उन्होंने बताया कि यह उनका पहला प्रयास था। इसके लिए ऑनलाइन और सेल्फ स्टडी के माध्यम से ही पढ़ाई की किसी भी कोचिंग का सहारा नहीं लिया। उन्होंने बताया कि कोरोना काल मेरे लिए वरदान साबित हुआ।

    इस दौरान मैंने 10 से 12 घंटे तक लगातार पढ़ाई की और इस पढ़ाई का सिलसिला लगातार जारी रहा। इसमें उनके मां-पापा का पूरा सहयोग रहा। साथ ही साथ घर के सभी सदस्य उनका मनोबल लगातार बढ़ाते रहे।

    रश्मि भारती बताती हैं कि उनकी मां निशा भारती कहलगांव में शिक्षिका के पद पर कार्यरत हैं। साथ ही साथ पिता सौरभ कुमार ममलखा में शिक्षक के पद पर हैं।

    परिवार में खुशी का माहौल

    मां निशा भारती बताती है कि बेटी के ग्रामीण विकास पदाधिकारी बनने पर पूरा परिवार में खुशी का माहौल है। चारों तरफ से बधाई संदेश प्राप्त हो रहे हैं।

    आपको बता दें कि रश्मि भारती की माता निशा भारती बिहार पंचायत नगर प्रारंभिक शिक्षक संघ भागलपुर महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष भी हैं।

    यह भी पढ़ें - BPSC 67th Final Result 2023: बीपीएससी 67वीं संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा का परिणाम जारी, टॉप-10 में 6 लड़कियां

    यह भी पढ़ें - BPSC 67th Final Result 2023: BPSC परीक्षा में किसान के बेटे ने मारी बाजी, इतनी रैंक लाकर SDM पद के लिए हुए चयनित