विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 23, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

उम्र-20 साल, 8 महीने पहले हुआ था विवाह, पूर्णिया में शराबी पति ने कर दी चांदनी की हत्या

By Rajeev KumarEdited By: Shivam Bajpai
Published: Fri, 23 Sep 2022 05:57 PM (IST)

बिहार के पूर्णिया जिले में चांदनी कुमारी की हत्या कर दी गई। 20 साल की चांदनी की शादी 8 महीने ...और पढ़ें

बिहार के पूर्णिया में 20 साल की चांदनी की हत्या।
बिहार के पूर्णिया में 20 साल की चांदनी की हत्या।

संवाद सूत्र, श्रीनगर (पूर्णिया) : श्रीनगर के खोखा उत्तर पंचायत के वार्ड नंबर 6 में शराबी पति ने मारपीट कर पत्नी की गला दबाकर हत्या कर देने का मामला प्रकाश में आया है। पत्नी के हत्या के बाद घर में शव को छोड़कर पति फरार हो गया। हत्या के सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटना को लेकर 20 वर्षीय मृतका चांदनी कुमारी के मामा अररिया जिले के मिर्जापुर निवासी शंकर साह व विष्णु साह ने बताया कि खोखा गांव के स्वर्गीय बासो साह के पुत्र विनय साह के साथ आठ महीने पहले करवाई थी।

शादी के बाद से ही लड़का बराबर लड़की के साथ मारपीट करता था। मारपीट को लेकर कई बार पंचायत भी हुआ था। अचानक गांव के किसी व्यक्ति ने फोन पर बताया कि आपकी भांजी का हत्या कर दी है। जब हम खोखा गांव पहुंचे तो मेरी भांजी घर में मृत अवस्था में पड़ी हुई थी। मेरी भांजी चांदनी कुमारी के माता पिता का बचपन में ही निधन हो गया था। और लड़के का भी माता पिता का निधन हो चुका है।

वहीं गांव के लोगों ने बताया कि विनय साह की यह दूसरी शादी है। पहली पत्नी का निधन होने के बाद यह दूसरी शादी किया था। उसे पहले पत्नी से दो बच्चा भी है। थानाध्यक्ष कुंदन कुमार ने बताया कि शव को को कब्जे में पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मृतका के मामा के बयान पर मामला दर्ज किया जा रहा है।

दो शराबी गिरफ्तार

संवाद सूत्र ,श्रीनगर (पूर्णिया) : स्थानीय थाना क्षेत्र के को-आपरेटिव बाजार से चनका जानेवाली सड़क मार्ग पुल के समीप शराब के नशे में हंगामा कर रहे दो शराबी को पुलिस ने हिरासत में लिया। थानाध्यक्ष कुंदन कुमार ने बताया कि हिरासत में लिए दोनों शराबी का पूर्णिया में ब्रेथ एनाईजर से जांच करवाने पर शराब पीने की पुष्टी हुई। श्रीनगर बेलदारी निवासी बमबम महतो व फरयानी गांव निवासी संतोष साह को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में पूर्णिया भेज दिया गया है।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।