विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

खातीपुरा से कामाख्या के बीच चलेगी स्पेशल ट्रेन, नवगछिया में भी होगा स्टॉपेज; छठ महापर्व पर रेलवे की सौगात

Published: Mon, 26 Oct 2026 06:57 PM (IST)

रेलवे ने छठ महापर्व के लिए खातीपुरा-कामाख्या के बीच विशेष ट्रेन (09711/09712) चलाने की घोषणा की है।

प्रस्तुति के लिए इस्तेमाल की गई तस्वीर। (जागरण)

प्रस्तुति के लिए इस्तेमाल की गई तस्वीर। (जागरण)

संवाद सूत्र, नवगछिया। छठ महापर्व को लेकर नवगछिया के यात्रियों के लिए राहत भरी खबर है। रेलवे ने खातीपुरा कामाख्या के बीच छठ पर्व विशेष ट्रेन 09711 / 09712 के परिचालन की घोषणा की है, जिसका ठहराव नवगछिया स्टेशन पर भी होगा।

ट्रेन संख्या 09711 (खातीपुरा - कामाख्या स्पेशल यह ट्रेन प्रत्येक शुक्रवार को सुबह 09:15 बजे नवगछिया पहुंचेगी। इसका संचालन 29 अक्टूबर से 26 नवंबर 2026 तक कुल 5 फेरों के लिए किया जाएगा।

यह ट्रेन खातीपुरा (जयपुर), टूंडला, दीन दयाल उपाध्याय जंक्शन, पटना जंक्शन, न्यू जलपाईगुड़ी होते हुए कामाख्या जाएगी।

ट्रेन संख्या 09712 (कामाख्या - खातीपुरा स्पेशल)

वापसी में यह ट्रेन प्रत्येक शनिवार को शाम 07:30 बजे नवगछिया पहुंचेगी। इसका संचालन 31 अक्टूबर से 28 नवंबर 2026 तक कुल 5 फेरों के लिए होगा।

विशेष ट्रेन के परिचालन से छठ पर्व में घर आने-जाने वाले हजारों प्रवासी मजदूरों, छात्रों और श्रद्धालुओं को सीधा लाभ मिलेगा।

नवगछिया में ठहराव होने से अब यात्रियों को भागलपुर या कटिहार जाने की परेशानी नहीं उठानी पड़ेगी। नवगछिया स्टेशन रेलवे सलाहकार सदस्य मुकेश राणा ने इस स्पेशल ट्रेन के परिचालन और नवगछिया में ठहराव के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव और मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के प्रति आभार व्यक्त किया है।

यह भी पढ़ें- अब टाटानगर से सीधे जयपुर पहुंचेगी ट्रेन, रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने किया नई साप्ताहिक एक्सप्रेस का शुभारंभ

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।