यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 23, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
इधर पिता के साथ नेहा शर्मा का रोड शो, उधर JDU कैंडिडेट का प्रचार करने पहुंच गए चिराग और मांझी; कहा- चुटकी बजा कर...
Bihar Political News चिराग पासवान और पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी सोमवार को जदयू प्रत्याशी अजय मंडल का प्रचार करने पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने एन ...और पढ़ें

HighLights
- बिहार की सभी 40 सीटों पर एनडीए की जीत सुनिश्चित : चिराग पासवान
- पीरपैंती के खवासपुर विद्यालय में हुई एनडीए प्रत्याशी के समर्थन में सभा
संवाद सूत्र, पीरपैंती (भागलपुर)। Bihar Politics In Hindi भागलपुर में बॉलीवुड एक्ट्रेस नेहा शर्मा ने अपने पिता और कांग्रेस प्रत्याशी के पक्ष में रोड शो किया। दूसरी ओर, एनडीए के कई बड़े नेता जदयू कैंडिडेट का प्रचार करने पहुंच गए।
लोजपा (रा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान (Chirag Paswan) ने कहा कि पीएम मोदी व सीएम नीतीश कुमार (Nitish Kumar) के नेतृत्व वाली सरकार बिहार का लगातार विकास कर रही है। बिहार में पहले चरण के मतदान के रुझान ने बता दिया है कि राज्य की सभी 40 संसदीय सीटों पर एनडीए की जीत सुनिश्चित है।
उन्होंने ये बातें सोमवार को भागलपुर जिले के पीरपैंती प्रखंड के खवासपुर विद्यालय में भागलपुर लोकसभा क्षेत्र के एनडीए प्रत्याशी अजय मंडल के पक्ष में चुनावी सभा में कहीं। इस सभा में उनके साथ बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी व जदयू के प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा भी शामिल थे।
मांझी ने भी जदयू उम्मीदवार के पक्ष में किया प्रचार
चिराग ने कहा कि इस बार देश भर में एनडीए की लहर है। नरेन्द्र मोदी तीसरी बार प्रधानमंत्री बनने जा रहे हैं। सभा को संबोधित करते हुए पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी ने कहा कि पीएम नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में एनडीए सशक्त है। उन्होंने चुटकी बजा कर सभी प्रत्याशियों और गठबंधन के नेताओं की सीटें तय कर लीं।
खबरें और भी
वहीं, घमंडिया पार्टी कैंडिडेट तक तय नहीं कर पा रही है। ऐसे में वे देश का क्या विकास कर पाएगी। उन्होंने भागलपुर सहित बिहार की सभी संसदीय सीटों पर एनडीए के प्रत्याशी विजयी होने का दावा किया।
हत्या व अपराध का उद्योग चल रहा था- उमेश कुशवाहा
जदयू के प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा ने कहा कि जिनका इतिहास, भूगोल परिवार से शुरू होकर परिवार पर ही खत्म होता है, वैसे लोग बिहार और भारत का क्या विकास करेंगे। बिहार में 15 सालों के कार्यकाल के बारे में सभी जानते हैं। उस समय कोई सुरक्षित नहीं था। अधिकारी हों, महिलाएं हों या आम लोग हों, सभी परेशान थे।
हत्या व अपराध का उद्योग चल रहा था। अब बिहार का तेजी से विकास हो रहा है। उन्होंने अजय मंडल को कर्मठ नेता बताते हुए लोगों से उन्हें विजयी बनाने की अपील की। सभा की अध्यक्षता प्रखंड अध्यक्ष विवेका गुप्ता ने की तथा संचालन पिंटू मंडल एवं ऋषिकेश सिंह ने किया।