यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 02, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Bihar Rain Alert : बादल बना रहे माहौल, बारिश के लिए हो जाएं तैयार; बिहारवालों की आएगी मौज!
Bihar Rain Alert देश के कई हिस्सों में इस वक्त भीषण गर्मी पड़ रही है। बिहार में गर्मी से कई लोगों की मौत हो चुकी है। इस बीच मौसम विभाग की ताजा जानकार ...और पढ़ें

HighLights
- शनिवार को अधिकतम 36.2 डिग्री और न्यूनतम 27.6 डिग्री
- 2 से 6 जून के बीच सामान्य रहेगा अधिकतम-न्यूनतम तापमान
संवाद सहयोगी, भागलपुर। Bihar Rain Alert शनिवार से ही आसमान में बादल छाने लगे हैं। रविवार को प्री-मानसून की वर्षा होने की संभावना है। इससे शहर से लेकर गांव तक के लोगों को गर्मी से राहत मिलेगी।
भारत मौसम विज्ञान केंद्र भागलपुर के अनुसार, शनिवार को अधिकतम तापमान 36.2 डिग्री और न्यूनतम तापमान 27.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।
81 प्रतिशत आद्रता के साथ सात किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से दक्षिण-पश्चिम हवा चल रही है। घने बादल आते-जाते रहेंगे। रविवार से कहीं हल्की तो कहीं माध्यम वर्षा की संभावना है।
दो से तीन जून के बीच बारिश की संभावना
बिहार कृषि विश्वविद्यालय की मौसम विज्ञानी डॉ. नेहा पारीक कहती हैं कि दो से छह जून के बीच भागलपुर जिले में अधिकतम तथा न्यूनतम तापमान सामान्य रहेगा, लेकिन उमस बनी रहेगी। दो से तीन जून के बीच आसमान में हल्के बादल छाए रह सकते हैं। इस दौरान हल्की वर्षा की संभावना है।
आज कैसा रहेगा मौसम
रविवार को जिले के मौसम में उमस भरी गर्मी रहेगी। आसमान में छिटपुट बादल छाए रहेंगे। बारिश की संभावना है। अधिकतम तापमान 40 डिग्री तथा न्यूनतम 30 डिग्री रहेगा।
तापमान अधिकतम : न्यूनतम
02 जून : 40 : 30
03 मई : 40 : 30
आद्रता
अधिकतम : 60 प्रतिशत
न्यूनतम : 50 प्रतिशत
सूर्य अस्त
(आज) : 06 : 26 उदय
(कल) : 04 : 51
ये भी पढ़ें -