Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    CM सम्राट चौधरी का अल्टीमेटम: बिहार में या तो अपराध छोड़ें या भागलपुर जेल जाएं अपराधी, 100 फास्ट ट्रैक कोर्ट मंजूर

    Updated: Wed, 15 Jul 2026 02:39 PM (IST)

    मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने भागलपुर से अपराधियों को चेतावनी दी है कि वे अपराध छोड़ दें या भागलपुर जेल जाने को तैयार रहें। उन्होंने बिहार में 100 नए फा ...और पढ़ें

    भागलपुर से सीएम सम्राट चौधरी ने अपराधियों को दी सख्ती करने की चेतावनी।

    भागलपुर से सीएम सम्राट चौधरी ने अपराधियों को दी सख्ती करने की चेतावनी।

    जागरण संवाददाता, भागलपुर: बिहार में कानून व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ करने तथा अपराधियों के मन में खाकी का खौफ पैदा करने के लिए मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने भागलपुर की धरती से एक बेहद आक्रामक और बड़ा एलान कर दिया है। कासिल गोराडीह के भव्य मंच से हुंकार भरते हुए मुख्यमंत्री ने अपने कड़े भाषण से यह पूरी तरह स्पष्ट कर दिया है कि सूबे में सक्रिय छोटे-बड़े तमाम अपराधी अब पूरी तरह से संभल जाएं। उन्होंने दोटूक लहजे में चेतावनी देते हुए कहा कि बिहार में पालतू अपराधियों के दिन अब लद चुके हैं, इसलिए वे या तो तुरंत अपराध का रास्ता छोड़ दें या फिर भागलपुर जेल जाने के लिए तैयार रहें।

    नीतीश कुमार के सुशासन को नहीं होने देंगे धूमिल, पीएम मोदी की सख्ती का दिया हवाला

    मुख्यमंत्री ने जनता को आश्वस्त करते हुए कहा कि राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) की सरकार में अपराध और भ्रष्टाचार को लेकर 'जीरो टॉलरेंस' की नीति पर काम किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अथक प्रयासों से बिहार में जिस ऐतिहासिक सुशासन और कानून के राज को स्थापित किया है, उसे किसी भी कीमत पर धूमिल नहीं होने दिया जाएगा। इस दौरान उन्होंने देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अपराधियों और देशद्रोहियों के खिलाफ अपनाई जाने वाली सख्त नीतियों की भी जमकर चर्चा की और अपराधियों को कड़ा संदेश दिया।

    जाति देखकर नहीं होगी पुलिसिया कार्रवाई, गुनाहगार चाहे कोई भी हो सीधे भुगतेगा सजा

    सीएम सम्राट चौधरी ने पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों को खुले मंच से निर्देश देते हुए कहा कि अपराधियों की पहचान सिर्फ उनके किए गए जघन्य अपराध से होनी चाहिए, न कि उनकी जाति से। उन्होंने साफ कहा कि कानून के हाथ बहुत लंबे हैं और अपराधी चाहे किसी भी रसूखदार जाति या मजहब का हो, अगर उसने कानून हाथ में लिया है तो उसके खिलाफ सबसे सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। सरकार का मुख्य ध्येय राज्य के व्यापारी, किसान, महिलाओं और आम नागरिकों को एक भयमुक्त वातावरण प्रदान करना है, ताकि बिहार में निवेश और औद्योगिक विकास की राह पूरी तरह सुगम हो सके।

    बिहार में जल्द गठित होंगे 100 नए फास्ट ट्रैक कोर्ट, सोशल मीडिया पर गाली देने वाले भी जाएंगे जेल

    न्यायिक प्रक्रिया में तेजी लाने के लिए मुख्यमंत्री ने घोषणा की कि राज्य में बहुत जल्द 100 नए फास्ट ट्रैक कोर्ट (त्वरित न्यायालय) का गठन किया जाएगा ताकि अपराधियों को चंद दिनों में सजा मिल सके। उन्होंने कहा कि वर्तमान डिजिटल युग में साइबर अपराध पुलिस के लिए एक बड़ी चुनौती बन गया है, जिससे निपटने के लिए विशेष साइबर थानों की पुलिस को पूरी तरह अलर्ट मोड पर रखा गया है। इसके साथ ही सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर गाली-गलौज, सांप्रदायिक माहौल बिगाड़ने और अभद्र टिप्पणी करने वाले तत्वों को चेतावनी देते हुए सीएम ने कहा कि ऐसे दोषियों को चिन्हित कर सीधे जेल भेजने की पूरी तैयारी कर ली गई है।

    खबरें और भी