यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 24, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Bihar News : भागलपुर के स्कूल में सिलेंडर ब्लास्ट, खाना बनाते समय हुआ हादसा; तीन लोग घायल
Bihar News भागलपुर के नवगछिया के प्राथमिक विद्यालय मदरौनी में शुक्रवार को बड़ा हादसा हो गया। विद्यालय में मध्यान भोजन बनाते समय गैस सिलेंडर ब्लास्ट क ...और पढ़ें

HighLights
- प्राथमिक विद्यालय मदरौनी में फटा सिलेंडर
- हादसे में तीन लोग घायल, अस्पताल में इलाज जारी
जागरण संवाददाता, नवगछिया (भागलपुर)। Bihar News भागलपुर के नवगछिया के प्राथमिक विद्यालय मदरौनी में शुक्रवार को बड़ा हादसा हो गया। विद्यालय में मध्यान भोजन बनाते समय गैस सिलेंडर ब्लास्ट कर गया। इस हादसे में विद्यालय के प्रधान शिक्षक इंद्रजीत कुमार और रसोईया समेत तीन लोग घायल हो गए हैं। आनन-फानन में हादसे के बाद सभी को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां सभी का इलाज चल रहा है।