Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 23, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Rajnath Singh In Bihar: 'बिहार को किया है बर्बाद', रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह का RJD और Congress पर हमला

    Updated: Tue, 23 Apr 2024 11:13 PM (IST)

    रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने मंगलवार को भागलपुर में जनसभा को संबोधित करते हुए कहा राजद और कांग्रेस पर निशाना साध। रक्षा मंत्री ने कहा कि राजनीति केवल स ...और पढ़ें

    रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह का RJD और Congress पर हमला
    रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह का RJD और Congress पर हमला

    संवाद सूत्र, कहलगांव। Rajnath Singh In Bihar: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने भागलपुर में स्थित शारदा पाठशाला मैदान में एनडीए की ओर से आयोजित चुनावी सभा में संबोधित करते हुए कहा कि राजनीति केवल सरकार बनाने नहीं, देश बनाने के लिए करनी चाहिए।

    एनडीए सरकार ने कभी जाति, मजहब, धर्म का भेदभाव नहीं किया है। सभी को समान रूप से लाभ पहुंचाने का काम किया है। बिहार को कांग्रेस एवं राजद ने बर्बाद किया है। देश-विदेश में जंगलराज व भ्रष्टाचार की चर्चा होती थी। 

    सत्ता के लिए तरह-तरह के हथकंडे अपनाए जा रहे- राजनाथ

    उन्होंने कहा कि आपने कांग्रेस और राजद दोनों के शासन को देखा है। घर से निकलना मुश्किल होता था। अपराध व भ्रष्टाचार का बोलबाला था। पिछड़ा राज्य बनाकर रखा था। पुनः सपना दिखाकर सत्ता तक पहुंचने के लिए तरह-तरह का हथकंडा अपना रहे हैं।

    राजनाथ सिंह ने आगे कहा कि राजद शासन काल में बिहार को गरीब बनाकर रख दिया था। सत्ता से अरबपति-खरबपति बन गए। उन्होंने बिहारियों के लिए नहीं, परिवार के लिए काम किया है और कर रहे हैं। हम देश बनाने के लिए काम करते हैं। देश पहले आर्थिक मामले में 11वें स्थान पर था। आज पांचवें स्थान पर पहुंच गया है। 2027 तक तीसरे स्थान पर आ जाएगा।

    खबरें और भी

    धारा 370 और तीन तलाक का किया जिक्र

    उन्होंने धारा 370 और तीन तलाक अधिनियम आदि की चर्चा करते हुए कहा कि अब रामलला भव्य मंदिर में प्रवेश कर चुके हैं। भारत में रामराज्य का आगाज हो चुका है। उन्होंने कहा कि तीर का निशान खाली नहीं जाना चाहिए। एनडीए उम्मीदवार अजय मंडल को जिताकर भेजें।

    पीएम मोदी की जीत को लेकर ये बोले

    भारत को विकसित देश बनाना चाहते हैं तो प्रधानमंत्री को अपार बहुमत से जीत दिलाने में लग जाएं। हमलोग इंसाफ और इंसानियत के आधार पर राजनीति करते हैं। सत्ता सुख भोगने, कमाने व परिवारवाद को बढ़ावा देने के लिए नहीं करते हैं। कांग्रेस के ही शासनकाल में लालू प्रसाद जेल गए थे। आज देश और संविधान बचाने की बात करते हैं।

    सभी की अध्यक्षता में ये लोग रहे मौजूद

    आज कांग्रेस न तीन में है न तेरह में है। कांग्रेस का घोषणा पत्र पढ़ें। जानकारी मिल जाएगी कि क्या सोच है। यहां के किसानों में ताकत और क्षमता है।

    सभा की अध्यक्षता नगर पंचायत अध्यक्ष संजीव कुमार और संचालन ओमप्रकाश मंडल ने किया। इस मौके पर मंत्री हरी सहनी, विधायक ललन कुमार, पवन कुमार यादव, पूर्व विधायक अमन कुमार, पूर्व उपाध्यक्ष शिव कुबेर सिंह मंटू, प्रीति शेखर मौजूद थे।

    ये भी पढे़ं-

    Arjun Munda के पास 21 साल पुरानी कार, तो पत्नी के नाम है लेटेस्ट Fortuner; जानें कुल कितनी संपत्ति के हैं मालिक

    Bihar Politics: 'सभी भ्रष्टाचारी नेता हो गए एक', महागठबंधन पर डिप्टी CM सम्राट चौधरी का निशाना