विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

सोनपुर मंडल के स्टेशनों पर पहुंचे ECR GM डिम्पी गर्ग: अमृत भारत योजना के कार्यों की परखी गुणवत्ता, 21 सितंबर से नॉन-इंटरलॉकिंग

Published: Sun, 06 Sep 2026 06:28 PM (IST)

Naugachia Railway Station: पूर्व मध्य रेल के महाप्रबंधक डिम्पी गर्ग ने सोनपुर मंडल के स्टेशनों और रेलखंडों का गहन निरीक्षण ...और पढ़ें

Naugachia Railway Station: पूर्व मध्य रेल GM डिम्पी गर्ग ने किया नवगछिया स्टेशन का निरीक्षण, अमृत भारत योजना के कार्यों को समय पर पूरा करने का निर्देश

Naugachia Railway Station: पूर्व मध्य रेल GM डिम्पी गर्ग ने किया नवगछिया स्टेशन का निरीक्षण, अमृत भारत योजना के कार्यों को समय पर पूरा करने का निर्देश

HighLights

  1. ECR GM डिम्पी गर्ग ने सोनपुर मंडल के स्टेशनों का निरीक्षण किया।

  2. अमृत भारत योजना के तहत कार्यों में उच्च गुणवत्ता सुनिश्चित करने के निर्देश।

  3. राजेंद्र पुल के समानांतर नवनिर्मित रेल पुल का भी जायजा लिया।

संवाद सूत्र, नवगछिया (भागलपुर)। Naugachia Railway Station: पूर्व मध्य रेल (ईसीआर) के महाप्रबंधक डिम्पी गर्ग ने सोनपुर मंडल के विभिन्न स्टेशनों और रेलखंडों का गहन निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत चल रहे पुनर्विकास कार्यों की प्रगति की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिया कि कार्यों में उच्च गुणवत्ता से कोई समझौता न किया जाए और सभी परियोजनाएं तय समय-सीमा के भीतर पूरी हों।

  • पूर्व मध्य रेल (ECR) के महाप्रबंधक डिम्पी गर्ग ने सोनपुर मंडल के स्टेशनों व रेलखंडों का किया सघन निरीक्षण

  • नवगछिया स्टेशन का किया विंडो निरीक्षण; बरौनी, मानसी और काढ़ागोला रोड स्टेशनों पर यात्री सुविधाओं का लिया जायजा

  • अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत पुनर्विकास कार्यों में उच्च गुणवत्ता व टिकाऊ फ्लोरिंग सुनिश्चित करने के निर्देश

  • राजेंद्र पुल के समानांतर नवनिर्मित रेल पुल का मुआयना, 21 सितंबर से प्रस्तावित नॉन-इंटरलॉकिंग की तैयारियों की समीक्षा

निरीक्षण के दौरान महाप्रबंधक ने रेल संरक्षा पर विशेष जोर देते हुए रेलवे ट्रैक, रेल पुलों, सिगनलिंग व्यवस्था और प्रमुख स्टेशनों पर उपलब्ध यात्री सुविधाओं की स्थिति परखी। इस क्रम में महाप्रबंधक ने नवगछिया रेलवे स्टेशन का विंडो निरीक्षण किया। इसके अलावा उन्होंने बरौनी, मानसी और काढ़ागोला रोड स्टेशनों पर उतरकर प्लेटफॉर्म, फुट ओवर ब्रिज (एफओबी), सर्कुलेटिंग एरिया, पैनल रूम, स्टेशन मास्टर कक्ष तथा यात्री प्रतीक्षालय व शौचालयों का बारीकी से मुआयना किया। उन्होंने स्टेशनों पर यात्रियों की सुविधा के लिए बेहतर, सुंदर और टिकाऊ फ्लोरिंग कराने के सख्त निर्देश दिए।

नवनिर्मित रेल पुल का निरीक्षण, 21 सितंबर से एनआई कार्य

महाप्रबंधक ने मोकामा स्थित राजेंद्र पुल के समानांतर बने नवनिर्मित रेल पुल का भी स्थल निरीक्षण किया। यहां उन्होंने निर्माण कार्य से जुड़ी कार्यकारी एजेंसियों, दानापुर और सोनपुर रेल मंडल के अधिकारियों के साथ उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक की। उन्होंने 21 सितंबर से प्रस्तावित नॉन-इंटरलॉकिंग (एनआई) कार्यों की तैयारियों की बिंदुवार समीक्षा की और परिचालन को सुरक्षित रखते हुए कार्य को सुचारू रूप से पूरा करने के दिशा-निर्देश दिए।

निरीक्षण के दौरान सोनपुर मंडल के मंडल रेल प्रबंधक (डीआरएम) अमित सरन, अमृत भारत योजना से जुड़े वरिष्ठ तकनीकी अधिकारी सहित मुख्यालय एवं मंडल के अन्य आला अधिकारी मौजूद रहे।