Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 14, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Bhagalpur News : पढ़ाई के दबाव को सह नहीं पाया आठवीं का छात्र, शाम को पिता से बताई समस्या; रात में फंदे से झूल गया

    Updated: Tue, 14 May 2024 11:02 AM (IST)

    Bihar News भागलपुर में एक आठवीं का छात्र पढ़ाई के दबाव को झेल नहीं पाया। शाम को उसने पिता से कहा कि हमसे पढ़ाई नहीं हो पाएगी। इसके बाद रात में फंदे से झ ...और पढ़ें

    प्रस्तुति के लिए इस्तेमाल की गई तस्वीर
    प्रस्तुति के लिए इस्तेमाल की गई तस्वीर

    HighLights

    1. कंपनीबाग स्थित अंबेडकर आवासीय विद्यालय परिसर में फांसी लगा की आत्महत्या
    2. आठवीं कक्षा का था छात्र, जांच में जुटी फारेंसिक व पुलिस टीम

    जागरण संवाददाता, भागलपुर। Bhagalpur News विश्वविद्यालय थाना क्षेत्र के कंपनीबाग स्थित आंबेडकर आवासीय विद्यालय में आठवीं कक्षा के एक छात्र ने बीती रात फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। उसकी पहचान गौराडीह निवासी मनोज पासवान के पुत्र अखिलेश पासवान के रूप में हुई है।

    प्रारंभिक छानबीन से पढ़ाई के दबाव से आत्महत्या की बात सामने आई है। छात्रावास प्रबंधन को घटना की जानकारी सोमवार की सुबह सफाईकर्मी के आने के बाद हुई। कमरे की सफाई करने के दौरान सफाईकर्मी ने फंदे पर अखिलेश का शव लटका देखा। शव को देखते ही उसने शोर मचाया जिससे वहां कई लोग जुट गए।

    घटना की जानकारी विश्वविद्यालय थाने को दी गई

    फिर घटना की जानकारी विश्वविद्यालय थाने को दी गई। विश्वविद्यालय थानाध्यक्ष सुप्रिया कुमारी पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचीं। उन्होंने प्रारंभिक छानबीन के बाद फारेंसिक जांच टीम को भी सूचना देकर नाथनगर से उन्हें बुलाया। फारेंसिक टीम ने घटनास्थल और उसके इर्द-गिर्द से कुछ नमूने लिए।

    प्रारंभिक छानबीन में फारेंसिक टीम और पुलिस ने आत्महत्या की बात कही है। हालांकि पुलिस आत्महत्या और हत्या दोनों बिंदुओं पर छानबीन कर रही है। पुलिस की प्रारंभिक छानबीन में यह बात सामने आई है कि अखिलेश ने रविवार की शाम अपने पिता मनोज पासवान से बात की थी। पढ़ाई को लेकर वह काफी दबाव में था।

    खबरें और भी

    गांव से हटाकर उसे शहर के आवासीय स्कूल में भर्ती कराया गया था

    पिता से बोला भी था कि उससे पढ़ाई नहीं हो सकेगी। पिता ने कहा था कि उसे कुछ अच्छा कर दिखाना है। वह कुछ अच्छा करे इसलिए तो गांव से हटाकर उसे शहर के आवासीय स्कूल में भर्ती कराया है। बातचीत के क्रम में अखिलेश ने पिता से कहा था कि पढ़ाई का बहुत प्रेशर है। उससे पढ़ाई संभल नहीं रही है।

    थानाध्यक्ष सुप्रिया कुमारी ने इस संबंध में पिता से पूछताछ की तो मायूस पिता ने कहा कि पुत्र से रविवार को जो बात हुई थी उससे उन्हें लगा था कि वह पढ़ाई को लेकर दबाव में था।

    यह भी पढ़ें-

    Sushil Modi Death News: दिल्ली से पटना के लिए रवाना हुआ सुशील मोदी का पार्थिव शरीर, सोमवार रात एम्स में हो गया था निधन

    BJP के लिए सुशील मोदी कैसे साबित हुए 'तुरुप का इक्का'? दुबे-चौबे की लड़ाई में मार गए थे बाजी, ऐसे बने नीतीश के जोड़ीदार