Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 30, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Bhagalpur Fire : चंपानगर के बड़ी मस्जिद के पास लगी भीषण आग, आधे दर्जन से अधिक दुकानें और घर जलकर राख

    By Ranjit KumarEdited By: Yogesh Sahu
    Updated: Wed, 30 Aug 2023 02:02 PM (IST)

    Bhagalpur Fire बिहार के भागलपुर में नगर निगम के वार्ड संख्या तीन स्थित बड़ी मस्जिद के पास एक चाय दुकान के पास भीषण आग लगने से आधे दर्जन से अधिक दुकान ...और पढ़ें

    Bhagalpur Fire : चंपानगर के बड़ी मस्जिद के पास लगी भीषण आग, दुकानें और घर जलकर राख
    Bhagalpur Fire : चंपानगर के बड़ी मस्जिद के पास लगी भीषण आग, दुकानें और घर जलकर राख

    HighLights

    1. एक बाइक से रिस रहा था पेट्रोल, जलती सिगरेट फेंकने से लगी आग
    2. गैस सिलिंडर विस्फोट की सूचना, आधा दर्जन दमकल की गाड़ियों ने पहुंचकर आग काबू की
    3. घनी आबादी वाले बुनकर बाहुल्य क्षेत्र में मची अफरा-तफरी

    संस, नाथनगर (भागलपुर)। बिहार के भागलपुर में नगर निगम के वार्ड संख्या तीन स्थित बड़ी मस्जिद के पास एक चाय दुकान के पास भीषण आग लगने से आधे दर्जन से अधिक दुकानें और घर चंद मिनटों में ही जलकर राख में तब्दील हो गए।

    सूचना पर पहुंची लगभग आधा दर्जन दमकल गाड़ियों और स्थानीय लोगों की कड़ी मशक्कत से आग पर काबू पाया गया।

    आग लगने का मुख्य कारण चाय दुकान के बाहर खड़ी एक बाइक बताई जा रही है, जिससे पेट्रोल रिसने की बात सामने आई है।

    क्या वाकई सिगरेट से भड़की चिंगारी?

    स्थानीय लोगों की मानें तो चाय दुकान के समीप लगी बाइक के नजदीक एक युवक सिगरेट पी रहा था। उसने जलती सिगरेट बाइक के नजदीक फेंक दी।

    बाइक से पेट्रोल का रिसाव हो रहा था, जिससे अचानक आग लग गई। हालांकि, इसकी कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

    इधर, कुछ लोग गैस सिलेंडर में गड़बड़ी के कारण आग लगने की भी बात बता रहे थे। आग लगते ही वहां पर अफरा-तफरी मच गई। लोग इधर-उधर भागने लगे।

    बुनकर बाहुल्य क्षेत्र है चंपानगर

    चंपानगर बुनकर बाहुल्य क्षेत्र है। लोगों के घर एक दूसरे से सटे हैं, इसी वजह से आग की लपटें तेजी से फैल गईं। देखते ही देखते आग ने कई दुकानों को अपनी आगोश में ले लिया।

    आधे दर्जन से अधिक दमकल (अग्निशामक) वाहन के पहुंचने के बाद आग पर काबू पाया गया। सड़कों पर भीड़ के वजह से दमकल गाड़ी को गंतव्य स्थान तक पहुंचने में भी समय लग रहा था। छोटी दमकल गाडि़यों ने मौके पर पहुंचकर किसी तरह आग पर काबू किया।

    दमकल की चार गाड़ियों को मौके पर भेजकर आग पर काबू किया गया है। दुकानदारों व गृहस्वामी को आग की आपदा से नुकसान हुआ है। राजस्व कर्मचारी से नुकसान का मूल्यांकन कराया जाएगा। - स्मिता झा, सीओ नाथनगर

    खबरें और भी