Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 13, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    तो कहां सुरक्षित हैं लड़कियां? बिहार में चचेरा भाई बहन के साथ करता रहा अश्लील हरकतें, अब जाकर पीड़िता ने तोड़ी चुप्पी

    By Kundan Kumar SahEdited By: Aysha Sheikh
    Updated: Fri, 13 Oct 2023 02:11 PM (IST)

    Ghogha News अगर लड़कियां अपने घर में भी सुरक्षित नहीं हैं तो कहां सुरक्षित हैं? बिहार के घोघा में चचेरा भाई के अपनी बहन के साथ छेड़छाड़ व अश्लील हरकत ...और पढ़ें

    तो कहां सुरक्षित हैं लड़कियां? बिहार में चचेरा भाई बहन के साथ करता रहा अश्लील हरकतें
    तो कहां सुरक्षित हैं लड़कियां? बिहार में चचेरा भाई बहन के साथ करता रहा अश्लील हरकतें

    HighLights

    1. भाई ने जबरन गलत कार्य करने का किया प्रयास
    2. पीड़िता की मां ने कराया थाने में मामला दर्ज

    संवाद सूत्र, घोघा। बेटियां अपने घरों में भी सुरक्षित नहीं है। घोघा से रिश्ते को शर्मसार करने वाला मामला प्रकाश में आया है। यहां चचेरा भाई भी बहन पर बुरी निगाह रखता है। मौका मिलते ही छेड़छाड़ व अश्लील हरकत करता है।

    मामला घोघा थाना क्षेत्र के शाहपुर गांव का है, जहां 16 वर्षीय नाबालिग लड़की अपने ही परिवार के सदस्यों से परेशान है। आरोप है कि पीड़िता का चचेरा भाई हमेशा छेड़छाड़ व अश्लील हरकत करता रहता है।

    जबरन गलत कार्य करने का किया प्रयास

    पीड़िता अभी तक लोकलाज के भय से सहन करती चली आ रही थी, लेकिन बीती रात भाई हद पार कर गया। बहन को सोई अवस्था में देख जबरन गलत कार्य करने का प्रयास करने लगा। पीड़िता शोर मचाने लगी तो भाई भाग गया।

    पीड़िता की मां ने कराया थाने में मामला दर्ज

    शोर-गुल होने पर परिवार के अन्य लोग भी जग गए। अंततः पीड़िता ने भाई की करतूत को सबके सामने उजागर कर दिया। घटना को लेकर गुरुवार को पीड़िता की मां ने घोघा थाना में नामजद करते हुए मामला दर्ज कराया। घोघा थानाध्यक्ष चंद्रदीप कुमार ने बताया कि मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

    ये भी पढ़ें -

    Bihar News: अंधविश्वास में मानवता की बली, डायन समझकर कर दी वृद्ध महिला की हत्या; हथियार से काटकर किया खून से लतपथ

    Bihar Train Accident: दो दिन बाद भारतीय रेलवे ने किया नॉर्थ ईस्ट एक्सप्रेस का ट्रायल रन, देखिए वीडियो

    खबरें और भी